विज्ञापन

प्यार सिर्फ 'I Love You' बोलना नहीं होता, 5 तरीके जिनसे लोग बिना कहे जता देते हैं अपना प्यार

प्यार सिर्फ 'I Love You' बोलने का नाम नहीं होता, बल्कि इसे डेली लाइफ के छोटे-छोटे कामों और परवाह से बिना कहे भी जताया जा सकता है.

प्यार सिर्फ 'I Love You' बोलना नहीं होता, 5 तरीके जिनसे लोग बिना कहे जता देते हैं अपना प्यार
रिलेशनशिप टिप्स

हर कोई अपने प्यार का इजहार शब्दों में नहीं कर पाता. कुछ लोग ‘I Love You' कहने में झिझकते हैं, लेकिन उनके छोटे-छोटे काम बहुत कुछ कह जाते हैं. वे आपकी पसंद याद रखते हैं, आपके खराब दिन को बिना बताए समझ लेते हैं और अपनी व्यस्त लाइफ में भी आपके लिए समय निकालते हैं. कई बार ये इशारे इतने कॉमन लगते हैं कि हम उनका मतलब समझ ही नहीं पाते, लेकिन जब कोई आपकी बातों को ध्यान से सुने, आपकी परेशानियों का ख्याल रखे और मुश्किल समय में आपका साथ न छोड़े, तो यह प्यार जताने का एक खास तरीका हो सकता है. प्यार हमेशा बड़े वादों में नहीं, बल्कि डेली लाइफ की छोटी आदतों में भी छिपा होता है.

आपकी छोटी-छोटी बातें याद रखना

आपने कभी अपनी पसंद का स्नैक बताया था और कई हफ्तों बाद वह आपके सामने हो, तो यह साफ है कि सामने वाला आपकी बातों पर ध्यान देता है. आपकी पसंद, नापसंद और कही हुई छोटी बातें याद रखना इस बात का संकेत हो सकता है कि आप उसके लिए खास हैं. वह आपकी बातों को सिर्फ सुनता नहीं, बल्कि उन्हें याद भी रखता है.

बिना कहे आपका हाल समझना

आपका दिन खराब हो और आप कुछ बताए बिना ही चुप रहने लगें, तो कुछ लोग आपके चेहरे या बात करने के अंदाज से समझ जाते हैं कि कुछ ठीक नहीं है. वे बार-बार सवाल करने के बजाय बस पूछ सकते हैं, बात करना चाहते हो या मैं तुम्हारे लिए कुछ करूं, यह छोटा सा सवाल भी बहुत मायने रखता है. ऐसे ही अपनी व्यस्त दिनचर्या में आपके लिए समय निकालना भी प्यार का संकेत हो सकता है. चाहे कुछ मिनट की फोन कॉल हो, साथ में कॉफी पीना हो या थोड़ी देर बातचीत करना, वे आपके लिए जगह बनाते हैं.

आपकी भावनाओं और मुश्किल समय की कद्र करना

जो बातें आपको परेशान करती हैं, उन्हें याद रखना और जानबूझकर आपके खिलाफ इस्तेमाल न करना भी देखभाल का हिस्सा है. सामने वाला आपकी सीमाओं और भावनाओं का सम्मान करता है. सबसे खास बात तब सामने आती है, जब जिंदगी आसान नहीं होती. तनाव, परेशानी या खराब दिन में भी जो व्यक्ति आपका साथ नहीं छोड़ता, वह अपने व्यवहार से बहुत कुछ कह रहा होता है. उसे हर समस्या का हल पता हो, यह जरूरी नहीं, लेकिन उसका आपके साथ बने रहना बहुत मायने रखता है.

यह भी पढ़ें:- बिना खर्च घर को रखें साफ और ताजा, कॉफी ग्राउंड्स और बेकिंग सोडा का ये देसी जुगाड़ करेगा कमाल, जानिए कैसे करें इस्तेमाल 

यह भी पढ़ें:- इमली से पुराने और काले पड़े बर्तन कैसे साफ करें? बिना मेहनत के तांबे-पीतल को नया जैसा बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Relationship, Relationship Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com