विज्ञापन

इमली से पुराने और काले पड़े बर्तन कैसे साफ करें? बिना मेहनत के तांबे-पीतल को नया जैसा बनाने का आसान तरीका

इमली में नेचुरल एसिड होते हैं, जो जिद्दी दाग, चिपकी हुई गंदगी और कुछ धातुओं पर जमी कालिमा को हटाने में मदद करते हैं. इसकी हल्की खुरदरी बनावट सफाई के दौरान एक स्क्रब की तरह भी काम करती है.

इमली से पुराने और काले पड़े बर्तन कैसे साफ करें? बिना मेहनत के तांबे-पीतल को नया जैसा बनाने का आसान तरीका
तांबे और पीतल के बर्तन कैसे साफ करें?
file photo

त्योहारों का मौसम आते ही घर की साफ-सफाई के साथ पूजा के बर्तनों को चमकाने की चिंता भी शुरू हो जाती है. तांबे और पीतल के बर्तन कुछ समय इस्तेमाल के बाद काले पड़ जाते हैं, जिससे उनकी चमक फीकी लगने लगती है. ऐसे में अगर आप महंगे पॉलिश या केमिकल क्लीनर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो किचन में मौजूद इमली आपकी मदद कर सकती है. इमली में नेचुरल एसिड होते हैं, जो जिद्दी दाग, चिपकी हुई गंदगी और कुछ धातुओं पर जमी कालिमा को हटाने में मदद करते हैं. इसकी हल्की खुरदरी बनावट सफाई के दौरान एक स्क्रब की तरह भी काम करती है. चलिए आपको बताते हैं कैसे इमली और नींबू की मदद से पुराने और काले पड़े बर्तनों को फिर से चमकदार बनाया जा सकता है.

इमली और नींबू का तैयार करें घोल

इस उपाय के लिए सबसे पहले इमली का पल्प लें और उसे लगभग एक से डेढ़ गिलास पानी में उबाल लें. जब पानी अच्छी तरह गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद करके उसमें एक पूरा नींबू निचोड़ दें. यह मिश्रण तांबे और पीतल पर जमी कालिमा को ढीला करने में मदद करता है.

बर्तनों को 24 घंटे तक भिगोकर रखें

तैयार घोल को किसी बड़े बर्तन में डालें और उसमें पूजा के सभी तांबे और पीतल के बर्तन डुबो दें. ध्यान रखें कि बर्तन पूरी तरह घोल में डूबे रहें. इसके बाद उन्हें लगभग 24 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें. बीच-बीच में बर्तनों को हल्का सा घुमाते रहें ताकि घोल हर हिस्से तक पहुंच सके.

फिर हल्के हाथों से करें सफाई

24 घंटे बाद बर्तनों को निकालकर किसी साधारण स्क्रबर या कपड़े से हल्के हाथों से रगड़ें. ज्यादा जोर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि इमली और नींबू का मिश्रण पहले ही गंदगी और कालापन ढीला कर देता है.

स्टेनलेस स्टील के बर्तनों से दाग हटाएं

इमली का एक छोटा टुकड़ा लें और उसके बीज और रेशे निकाल दें. इसमें कुछ बूंदें पानी की मिलाएं और इमली के गूदे को सीधे स्टेनलेस स्टील के बर्तनों पर लगे दाग या फीके पड़ चुके हिस्सों पर रगड़ें. इसे कुछ मिनट के लिए छोड़ दें और फिर मुलायम स्पंज से धीरे-धीरे रगड़ें. साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और बर्तन को सुखा लें. इससे खाने के दाग और खाना पकाने के बाद बने निशानों को हटाने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें:- काली पड़ गई है ज्वेलरी? रसोई में रखी इन चीजों से मिनटों में लौटाएं पुरानी चमक, फिर दिखेगी नई जैसी

यह भी पढ़ें:- घर की एंट्री को बनाएं खूबसूरत, पौधों और सजावटी गमलों से सजाने के 5 सस्ते DIY आइडिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cleaning, Utensils Cleaning Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com