Fitness Mantra : योग के फायदे अनगिनत हैं. यह शरीर को एक्टिव (Active) रखता है और ब्लड फ्लो (Blood Flow) में सुधार करता है. जिसका फायदा स्किन (Skin) को सबसे ज्यादा होता है. योगासन (Yogasan) करते समय हम अपने शरीर को जिस तरह से अलग-अलग पोजीशन में ले जाते हैं उससे शरीर के अंगों की एक तरह से मालिश होती है. इससे चेहरे का ग्लो बढ़ता है (Face Glow) और उम्र कम लगती है. अगर आप चाहते हैं कि बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर न दिखाई दे, तो हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए कुछ योग को नियमित तौर पर करना चाहिए. आइए जानते हैं.
तेल ही नहीं बल्कि ये 3 चीजें भी बालों को दे सकती हैं नमी, जानिए कैसे रखें Hair मॉइश्चराइज और ऑयल फ्री
Photo Credit: iStock
उष्ट्रासन (Ustrasana)
- मैट पर घुटनों के बल बैठें.
- अपने दोनों हाथों को हिप्स पर रखें और पीठ को झुकाएं.
- हथेलियों को पैरों पर तक ले जाएं और तब तक स्लाइड करें, बाजुएं सीधी होने तक ऐसा करें.
- अपनी गर्दन को सीधा रखने का प्रयास करें.
- अब सांस को धीरे-धीरे छोड़ते हुए शुरुआती पोजीशन में आ जाएं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
हलासन (Halasana)
- सबसे पहले पीठ की तरफ कंफर्टेबल होकर लेट जाएं.
- अपनी हथेलियों को शरीर के साइड करते हुए जमीन पर रखें.
- पेट की मसल्स का इस्तेमाल करें और पैरों को 90 डिग्री के एंगल पर ऊपर की ओर ले जाएं.
- हथेलियों को जमीन पर मजबूती से रखें और सिर के पीछे ही पैरों को रखने की कोशिश करें.
- पीठ के मध्य और निचले हिस्से को जमीन से ऊपर उठाएं, पैर की उंगलियां सिर के पीछे के जमीन को छू सकें ऐसी स्थिति में खुद को रखें.
- छाती को ठुड्डी तक जितना संभव हो लाने की कोशिश करें.
- हथेलियां जमीन पर सपाट रखें और कोहनी पर मोड़ें.
- आराम पाने के लिए हथेलियों से पीठ को सहारा दे सकते हैं.

Photo Credit: iStock
पादहस्तासन (Padahastasana)
- सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं.
- अब सांस छोड़ते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को मोड़ें.
- सिर नीचे रखें और कंधे-गर्दन को आराम से रखें.
- सिर को पैरों के नजदीक लेकर आएं और अपने सिर से ही घुटनों को छूने की कोशिश करें.
- अभ्यास करते-करते आपका शरीर लचीला हो जाएगा और यह आसान हो जाएगा.
- शुरुआत में जितना संभव हो सके उतना ही शरीर को नीचे लाएं.
- आगे की तरफ झुकते समय कमर की बजाय सिर को कूल्हे के जोड़ों से ले जाने की कोशिश करें.
- हथेलियों को पैरों के दोनों तरफ रखें और पैरों और घुटनों को सीधा रखने का प्रयास करें.
- अभ्यास के साथ धीरे-धीरे घुटनों को सीधा करें और छाफी को थाइज से छूएं.
शीर्षासन (Sirsasana)
- वज्रासन से इस आसान की शुरुआत करें.
- अपनी कोहनियों को फर्श पर रखें और हथेलियों और कोहनियों को आपस में फंसाएं.
- सिर को हथेलियों के सामने फर्श पर रखें.
- पैर की उंगलियों पर सिर की तक पीठ सीधा होने तक चलें.
- सबसे पहले अपना दाहिना पैर ऊपर उठाएं, संतुलन बनाएं और फिर बायां पैर उठाएं.
- पैरों को जोड़कर रखें और पैर की उंगलियों को नीचे करें.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
महाराष्ट्र में कोविड संक्रमण के 1115 नए केस मिलेNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं