विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2025

International Yoga Day 2025: प्रेमानंद महाराज ने बताया योग करने का सही समय और तरीका, आप भी जान लें

International Yoga Day 2025: अगर आप भी योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की सोच रहे हैं तो प्रेमानंद महाराज ने बताया है कि योगा कब करना चाहिए और इसे करने का सही समय क्या है.

International Yoga Day 2025: प्रेमानंद महाराज ने बताया योग करने का सही समय और तरीका, आप भी जान लें
International Yoga Day 2025: प्रेमानंद महाराज ने बताया योग करने का सही तरीका.

International Yoga Day 2025: योग हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह सिर्फ हमको शारीरिक तौर पर ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी हेल्दी रखने में मदद करता है. इसके फायदे सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जाने जाते हैं और पूरी दुनिया में ही लोग इसे अपना रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि योग करने के फायदे तभी आपको मिलते हैं जब आप इसे सही तरीके से और सही समय पर करते हैं. अगर आप भी योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की सोच रहे हैं तो प्रेमानंद महाराज ने बताया है कि योगा कब करना चाहिए और इसे करने का सही समय क्या है.

ये भी पढ़ें- Yoga करने का बेस्ट टाइम क्या है सुबह या शाम? सही समय पर करने पर मिलेंगे ज्यादा लाभ

प्रेमानंद महाराज ने बताया योग करने का सही तरीका और समय 

Latest and Breaking News on NDTV

प्रेमानंद महाराज अपने भक्तों के सवालों का जवाब देकर उनके मन में उठ रहे मिथ को दूर करते हैं. उनकी सभा में अक्सर ही उनके भक्त अपने सवालों के जवाब मांगते हैं. ऐसे ही एक भक्त ने उनसे सवाल किया कि सुबह पहले योग करना चाहिए उसके बाद नहाना चाहिए. या फिर नहाने के बाद योग करना चाहिए. इस पर प्रेमानंद महाराज ने बताया कि अगर आप योग करने जा रहे हैं तो, सुबह सबसे पहले उठकर पानी पीजिए. इसके बाद कुछ देर टहलिए और फिर शौंच करने के बाद स्नान करें. 

इस क्रिया के बाद एक्सरसाइज या योग कीजिए. इन सभी चीजों का एक क्रम होता है. ऐसा नहीं होता कि उठे और योग करने लगे, ऐसा करना सही नही है. पहले पेट साफ करना जरूरी है. सुबह पेट साफ होने और नहाने के बाद जब आप योगा और एक्सरसाइज करते हैं तो फिर आपको बहुत अच्छा फील होगा.

Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
International Yoga DayInternational Yoga Day, International Yoga Day 2025, International Yoga Day 2025 Theme, Yoga Day 2025, Yoga Day 2025 Theme, Premanand Maharaj Yoga Tips, Premanand Maharaj Tells Right Time To Do Yogasana, Anti Ageing, Ageing, Diet Plan For Weight Loss, Body Fat, Benefits Of Yoga, Anti Ageing Foods, Anri Ageing, Favourite Loose Weight Fast, Benefits Of Yoga For Weight Loss, Easy Yoga Asan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com