Teeth Whitening: कई लोगों के दांत पीले पड़ना शुरू हो जाते हैं जिसका मुख्य कारण दांतों की सही तरह से सफाई ना करना है. दांतों को सही देखरेख की जरूरत होती है नहीं तो उनपर गंदगी अगर एकबार जमना शुरू होती है तो जमती ही चली जाती है. इसे प्लाक कहते हैं. प्लाक दांतों की सतह पर नजर आने लगता है और एक बार जमकर कड़क हो जाए तो इसे छुड़ाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में अगर आप भी पीले दांतों (Yellow Teeth) से परेशान हैं और हंसते-मुस्कुराते या किसी से बात करते हुए शर्मिंदगी महसूस करते हैं तो यहां आपके लिए एक ऐसा नुस्खा दिया गया है जो दांतों को मोतियों की तरह चमका सकता है. इस नुस्खे को आजमाना आसान भी है और असरदार भी.
डर्माटोलॉजिस्ट से जानिए स्किन केयर में कौन सी 3 गलतियां कभी नहीं करनी चाहिए, त्वचा हो सकती है खराब
पीले दांतों के घरेलू उपाय | Yellow Teeth Home Remedies
पीले दांतों को साफ करने के लिए और प्लाक छुड़ाने के लिए आप घर पर इस एक पेस्ट को तैयार करके इस्तेमाल कर सकते हैं. इस पेस्ट को बनाने के लिए एक चम्मच नमक (Salt) में थोड़ा नींबू का रस और सरसों का तेल मिला लें. तैयार पेस्ट को अपने ब्रश में लेकर दांतों की सफाई करें. इस पेस्ट के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दांतों पर अच्छा असर दिखाते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दांतों के पीलेपन से छुटकारा दिलाने में और भी कुछ नुस्खे फायदेमंद साबित हो सकते हैं. बेकिंग सोडा (Baking Soda) का इस्तेमाल भी प्लाक हटाने में किया जा सकता है. इसके लिए अपने टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा मिला लें. हफ्ते में 2 से 3 दिन इस तरह दांतों को ब्रश करें. असर दिखने लगता है.
संतरे का छिलका दांतों की अच्छी सफाई कर सकता है. एक ताजा संतरे के छिलके को रोजाना रात में सोने से पहले दांतों पर मलकर देखें. इस तरह दांतों की सफाई तो अच्छी होती ही है, साथ ही मुंह की बदबू से छुटकारा मिल सकता है.
नारियल तेल से ऑयल पुलिंग (Coconut Oil Pulling) करना भी फायदेमंद होता है. ऑयल पुलिंग करने से दांतो के कोने-कोने में छिपी गंदगी और प्लाक भी निकल जाता है. ऑयल पुलिंग करने के लिए आपको करना बस इतना है कि मुंह में कुछ देर नारियल का तेल डालकर रखें और उसे मुंह में 2 से 3 मिनट घुमाने के बाद कुल्ला कर दें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
दीपिका पादुकोण, कियारा आडवाणी और अन्य सेलेब्स एयरपोर्ट पर हुए स्पॉटNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं