Personality Development: ऑफिस में आप क्या पहनती हैं, किस तरह आउटफिट स्टाइल करती हैं और कैसे खुद को प्रेजेंट करती हैं सभी आपकी पर्सनैलिटी को अन्य लोगों से अलग बनाता है. आप अपने फैशन सेंस से प्रोफेशनल भी नजर आ सकती हैं या इसके ठीक उलट अनप्रोफेशनल भी. टीशर्ट या फिर चंकी जूलरी और जूते बाहर दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में भले ही अच्छे लगते हैं लेकिन ऑफिस में फंकी लुक से बेहतर प्रोफेशनल लुक (Professional Look) लगता है. लाइफस्टाइल कोच और इमेज कंसल्टेंट टीना वालिया (Tina Walia) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया जिसमें वे बता रही हैं कि किस तरह महिलाएं ऑफिस में ज्यादा प्रोफेशनल और एलिगेंट नजर आ सकती हैं. आप भी इन टिप्स की मदद से कर लीजिए अपनी पर्सनैलिटी को ग्रूम्ड.
चेहरे का ग्लो बढ़ाती हैं ये 5 देसी चीजें, एक बार लगाने पर हफ्तेभर निखरी दिखती है त्वचा
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
काम की जगह प्रोफेशनल दिखने के टिप्स | Tips To Look Professional At Workplace
टीना वालिया के अनुसार, "काम की जगह पर प्रोफेशनल होना बेहद मायने रखता है. यह आगे बढ़ने, जिम्मेदारी लेने और प्रोमोशन पाने की कुंजी की तरह है. इसलिए कोंफिडेंस के साथ काम की जगह पर प्रोफेशनल दिखने और अच्छा महसूस करने के लिए इन टिप्स को अपनाकर देखें."
न्यूट्रल और म्यूटेड रंग के कपड़ेचटकीले और भड़कीले कपड़े ऑफिस में या काम की जगह पर कम ही अच्छे लगते हैं. इसीलिए म्यूटेड और न्यूट्रल रंगों के कपड़े ऑफिस (Office) में अच्छे लगते हैं. इन कपड़ों से आप अनुभवी, समझदार और भरोसेमंद दिखाई पड़ती हैं. टीना वालिया कहती हैं, "अपने स्टाइल को और बेहतर बनाने के लिए तीसरी लेयर जैसे ब्लेजर, वेस्टकोट या इंडियन सूट और साड़ी पर भी स्लीवलेस नेहरू जैकेट ऐड किया जा सकता है." किस तरह के कपड़े नहीं पहनने हैं इसपर आप टीना की शेयर की गई इस वीडियो पर भी नजर डाल सकती हैं.
ग्रूम्ड नजर आएं
ऑफिस में ग्रूम्ड नजर आना भी बेहद जरूरी है. आपकी पूरी अपीरियंस पर लोगों की नजर जाती है. अपने नाखूनों को साफ रखें, बाल बिखरे ना हों इसका ध्यान रखें, आपका मेकअप ज्यादा भड़कीला या काम के आड़े आने वाला नहीं होना चाहिए. बाल कंधों से लंबे हों तो उन्हें पीछे की तरफ रखें, कोशिश करें की आप लाइट और सटल मेकअप करें और अपने हाथों को मॉइश्चराइज करके रखें.
साफ-सफाई का ध्यान देंरोजाना नहाएं जिससे आप बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी साफ नजर आएं. आपका चेहरा साफ दिखे, नाक-कान साफ रहें और मुंह से बदबू ना आती हो. साथ ही, माइल्ड फ्रेग्रेंस वाला परफ्यूम लगाएं जिससे आपके आस-पास वालों को भी दिक्कत ना हो.

काम की जगह पर मिनिमल जूलरी पहनें जो बहुत ज्यादा बड़ी और अनप्रोफेशनल (Unprofessional) नजर ना आती हो. इसके अलावा जूलरी कपड़ों पर फंसने वाली ना हो जिससे आपका ध्यान अपने काम लगे जूलरी पर नहीं. इसके अलावा, अच्छा टोट बैग या लैपटॉप बैग लें जो आपके स्मार्ट आउटफिट के साथ फबे. कोशिश करें कि स्कूल और कॉलेज जैसे लैपटॉप बैग्स लेकर ना जाएं.
बॉडी लैंग्वेज का रखें ध्यान
अपनी बॉडी लैंग्वेज पर काम करना भी जरूरी है. असल में आप तभी प्रोफेशनल दिखेंगी जब आपकी बॉडी लैंग्वेज कोंफिडेंट होगी. अपने पोश्चर को सीधा रखें, अपने आसपास के लोगों से आई कोंटेक्ट भी रखें जिससे आप कोंफिडेंट नजर आएं. कुर्सी पर लेटी हुई मुद्रा में सिकुड़कर ना बैंठे और चेहरे के हाव-भाव बिगड़े हुए ना रखें.

इन 5 आदतों की वजह से डायबिटीज के मरीजों का बढ़ सकता है शुगर लेवल, समय रहते परहेज है जरूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं