Karwa Chauth 2026 Kab Hai: हिन्दू धर्म में करवा चौथ का पर्व बेहद महत्वपूर्ण और खास होता है. पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, करवा माता और चंद्रदेव की पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है. इसी कड़ी मेंं आज हम आपको करवा चौथ व्रत की सही तारीख और चंद्रोदय का समय बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...
कब है करवा चौथ?
हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर 2026 को सुबह 1 बजकर 6 मिनट पर होगी. वहीं, इस तिथि का समापन 29 अक्तूबर को रात 10 बजकर 9 मिनट पर हो रही है. ऐसे में करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर दिन गुरुवार को रखा जाा रहा है.
करवा चौथ पर मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:58 बजे से सुबह 05:46 बजे तक.
- अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक.
- अमृत काल: सुबह 08:17 बजे से सुबह 09:44 बजे तक.
करवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 38 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. इस अवधि मेंं महिलाएं विधि-विधान से पूजा कर सकती हैं.
क्या है चंद्रोदय का समय?
नई दिल्ली की बात करें तो 29 अक्टूबर को चंद्रमा रात 8:17 बजे निकलने की संभावना है. हालांकि, चंद्रोदय का समय हर शहर और स्थान केे अनुसार अलग-अलग हो सकता है. इसलिए व्रत रखने वाली महिलाएं किसी एक समय पर भरोसा करने की जगह अपने क्षेत्र के पंचांग को जरूर चेक कर लेंं.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: अहोई अष्टमी, धनतेरस, दिवाली, भाई दूज, छठ पूजा...नवंबर महीने में कौन-कौन से व्रत और त्योहार हैं? देखें लिस्ट
यह भी पढ़ें: पूजा घर में भूलकर भी ना रखें मूर्तियों के ये जोड़े, एस्ट्रोलॉजर साक्षी संजीव ठाकुर ने बताया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं