विज्ञापन

दिल्ली-NCR में दशहरा कहां मनाएं? परिवार के साथ रावण दहन और मेले का मजा लेने की ये हैं 5 खास जगहें

दिल्ली-एनसीआर में कई जगह दशहरा मेला लगता है. जहां आप परिवार और दोस्तों के साथ मेले का आनंद ले सकते हैं. यहां जानिए दिल्ली-NCR में दशहरा कहां घूमने जाएं.

दिल्ली-NCR में दशहरा कहां मनाएं? परिवार के साथ रावण दहन और मेले का मजा लेने की ये हैं 5 खास जगहें
दशहरा मेला
file photo

दशहरा या फिर कहें विजयादशी का पावन पर्व सिर्फ सनातन परंपरा से जुड़ी आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत की लोक संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है. इसे विजयादशमी भी कहा जाता है. ये दिन अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है और इसलिए देशभर में इसे अलग-अलग रूपों में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. दिल्ली-एनसीआर में कई जगह दशहरा मेला लगता है. जहां आप परिवार और दोस्तों के साथ मेले का आनंद ले सकते हैं. दशहरे मेले पर खाने-पीने के स्टॉल, बच्चों के लिए झूले और रामलीला के मंचन के साथ-साथ रावण दहन होता है. अगर, आप भी परिवार के साथ दशहरे पर रावण और मेले का मजा लेना चाहते हैं तो ये 5 जगहें बेस्ट हो सकती हैं.

लाल किला मैदान

दिल्ली में लाल किला मैदान का दशहरा मेला बहुत प्रसिद्ध है. यहां लव कुश और श्री धार्मिक रामलीला होती है. यहां बड़े-बड़े सेलिब्रिटी और राजनेता भी आते हैं. रावण दहन देखने के लिए लाल किला मैदान जा सकते हैं. यहां पहुंचने के लिए आप ऑटो रिक्शा या फिर मेट्रो का इस्तेमाल कर सकते हैं. यहां सबसे पास मेट्रो स्टेशन लाल किला है.

द्वारका सेक्टर-10 रामलीला मैदान

दिल्ली में दशहरा मेला देखने के लिए द्वारका सेक्टर-10 भी बहुत मशहूर है. यहां भारी सख्ंया में लोग पहुंचते हैं. यहां विशाल रावण का पुतला दहन भी किया जाता है. यहां आप परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं. यहां कई झूले और फूड स्टॉल लगते हैं.

नोएडा स्टेडियम

नोएडा स्टेडियम के पास स्थित रामलीला मैदान में भी दशहरा मेले का आयोजन किया जाता है. यहां हर साल बड़ी संख्या में लोग रावण दहन देखने पहुंचते हैं. मेले में रामायण की कहानी पर आधारित रामलीला का मंचन किया जाता है. इसके अलावा यहां खाने-पीने के स्टॉल, बच्चों के लिए झूले और हस्तशिल्प की दुकानें भी लगती हैं.

फरीदाबाद दशहरा मैदान

फरीदाबाद में भी बहुत अच्छा दशहरा मेला लगता है. फरीदाबाद के एनआईटी दशहरा मैदान में रामलीला का मंचन और मेला लगता है. यहां आपको खाना, खरीददारी, भव्य रावण दहन और मौत का कुआं भी देखने मिलेगा. यहां पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर स्थित नीलम चौक अजरौंदा और बाटा चौक मेट्रो स्टेशनों से जा सकते हैं.

ग्रेटर नोएडा एक्सपो ग्राउंड

ग्रेटर नोएडा एक्सपो ग्राउंड में दशहरा मेला लगता है. यहां विशाल रावण के पुतले, कई मंचों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और खाने-पीने के ढेरों स्टॉल लगते हैं. आप यहां परिवार के साथ झूलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- केले के छिलके को पौधों में कैसे डालें? पौधों के लिए सस्ता घोल बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों पर जा रहे हैं? कार चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dussehra, Ravan Dahan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com