विज्ञापन

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों पर जा रहे हैं? कार चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

Long Weekend Tips: लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों की सैर का प्लान बना रहे हैं तो सफर पर निकलने से पहले कार की जांच जरूर करें. पहाड़ी रास्तों पर सुरक्षित ड्राइविंग के लिए ब्रेक, टायर, गियर और मोड़ों पर खास ध्यान देना जरूरी है. इसके अलावा,केरल में उमस और गर्मी महसूस हो सकती है. इसलिए हल्के सूती कपड़े साथ रखें. अगर मुन्नार, तेक्कडी या वागमण जा रहे हैं तो रात के लिए हल्की जैकेट भी रख लें.

लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों पर जा रहे हैं? कार चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान
लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों की सैर का प्लान बना रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें.
ndtv

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग लॉन्ग वीकेंड पर शिमला, मनाली, मसूरी और नैनीताल जैसे हिल स्टेशनों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सफर शुरू करने से पहले कुछ जरूरी तैयारियां कर लें. पहाड़ों पर सुहावना मौसम और खूबसूरत नजारे सफर को यादगार बना सकते हैं. लेकिन यहां की संकरी सड़कें, तीखे मोड़, अचानक बदलता मौसम और लंबी ढलान ड्राइविंग को चुनौतीपूर्ण बना सकती हैं. ऐसे में जल्दबाजी या लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है. सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों की सामान्य सलाह है कि पहाड़ी रास्तों पर गाड़ी की रफ्तार कम रखें, ब्रेक और टायर की जांच करें और मौसम के हिसाब से ड्राइविंग करें. आइए जानते हैं पहाड़ों पर कार चलाते समय किन पांच बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

पहाड़ों पर जाने से पहले कार की जांच कराएं

बता दें कि सफर पर निकलने से पहले कार के ब्रेक, टायर, इंजन ऑयल, कूलेंट और बैटरी की जांच करवा लें. टायर घिसे हुए हों, तो उन्हें बदलवाने पर विचार करें. स्पेयर टायर, जैक, टूल किट, टॉर्च और फर्स्ट एड किट साथ रखें. पहाड़ों पर गाड़ी खराब होने की स्थिति में ये चीजें काम आ सकती हैं. पहाड़ी रास्तों पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने से बचें. चढ़ाई पर ऐसा गियर चुनें, जिससे कार को पर्याप्त ताकत मिले. लंबी उतराई में लोअर गियर का इस्तेमाल करके इंजन ब्रेकिंग करें. लगातार ब्रेक दबाए रखने से ब्रेक गर्म हो सकते हैं और उनकी क्षमता प्रभावित हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

अंधेरे मोड़ों पर बरतें सावधानी

पहाड़ों पर कई मोड़ ऐसे होते हैं, जहां सामने से आने वाली गाड़ी दिखाई नहीं देती है. ऐसे मोड़ों पर अपनी लेन में रहें और जरूरत के अनुसार हॉर्न दें. मोड़ से पहले रफ्तार कम करें. वहां ओवरटेक करने या अचानक स्टीयरिंग घुमाने से बचें. संकरी सड़क पर सामने से गाड़ी आने पर जल्दबाजी न करें. सुरक्षित जगह देखकर दूसरी गाड़ी को निकलने दें. चढ़ाई पर जाा रही गाड़ी को अक्सर रास्ता देने में प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन वास्तविक स्थिति और सड़क की उपलब्ध जगह के अनुसार सावधानी से फैसला लें. थकान महसूस होने पर गााड़ी रोककर आराम करें.

ये भी पढ़ें- मनी प्लांट बढ़ नहीं रहा है तो क्या करें? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया मनी प्लांट पर ज्यादा पत्तियां कैसे आएंगी

मौसम और सड़क की स्थिति जरूर जांचें

पहाड़ों पर कोहरा और बारिश अचानक दृश्यता कम कर सकते हैं. निकलने से पहले मौसम और सड़क से जुड़े स्थानीय अपडेट देखें. कोहरे में लो बीम हेडलाइट का इस्तेमाल करें और गति कम रखें. भूस्खलन, सड़क बंद होने या खराब मौसम की चेतावनी मिले, तो जोखिम लेकर आागे न बढ़ें. संभव हो तो रात में पहाड़ी रास्तों पर ड्राइविंग से बचें.

वीकेंड पर केरल घूमने जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

Latest and Breaking News on NDTV

वीकेंड पर केरल की खूबसूरत वादियों, समुद्र तटों और हाउसबोट में सुकून के पल बिताने का प्लान बना रहे हैं तो सफर पर निकलने से पहले कुछ जरूरी तैयारियां कर लें. यहां का मौसम, खान-पान और पहाड़ी रास्ते आपके सफर को थोड़ा अलग बनाा सकते हैं. ऐसे में सही कपड़े पैक करने से लेकर होटल की बुकिंग तक, कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है ताकि कम समय में भी आप अपनी यात्रा का पूरा आनंद ले सकें.

मौसम के हिसाब से रखें कपड़े

केरल में उमस और गर्मी महसूस हो सकती है. इसलिए हल्के सूती कपड़े साथ रखें. अगर मुन्नार, तेक्कडी या वागमण जा रहे हैं तो रात के लिए हल्की जैकेट भी रख लें. यात्राा के दौरान सनस्क्रीन, टोपी और धूप का चश्मा काम आएंगे. हाउसबोट या ग्रामीण इलाकों में शाम बिताने की योजना है तो मच्छर भगाने वाली क्रीम भी साथ रखें. केरल के स्थानीय व्यंजनों का स्वाद जरूर लें, लेकिन तीखा खाना पसंद नहीं है या पेट संवेदनशील है तो कम मसाले वाला विकल्प चुनें. पानी पर्याप्त माात्रा में पीते रहें.

पहाड़ी रास्तों पर बरतें सावधानी

इसके अलावा, मुन्नार जैसे पहाड़ी इलाकों में घुमावदार रास्ते मिलते हैं. गाड़ी धीरे चलाएं और मोड़ों पर ओवरटेक करने से बचें. मोशन सिकनेस की समस्या हो तो यात्रा से पहले डॉक्टर या फार्मासिस्ट से उचित सलाह लें. वीकेंड पर भीड़ बढ़ सकती है, इसलिए होटल और कैब की बुकिंग पहले कर लें. मंदिरों में जाने से पहले वहां के ड्रेस कोड और प्रवेश नियमों की जानकारी भी ले लें. यात्रा की योजना बनााने के लिए केरल पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- टाइल्स के बीच की गंदी लाइनों को कैसे साफ करें? जानिए ग्राउटिंग को साफ करने के आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weekend, Mountain Driving Tips India, Mountain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com