विज्ञापन

Iron Cleaning Tips: प्रेस की तली पर जम गई है जिद्दी काली गंदगी? बेकिंग सोडा से मिनटों में ऐसे हटाएं तली पर जमी गंदगी

How to clean burnt iron with salt: प्रेस की तली पर जमी काली गंदगी को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है. जानिए इसे लगाने का सही तरीका, सफाई के जरूरी स्टेप्स और प्रेस को नुकसान से बचाने के लिए बरती जाने वाली सावधानियां.

Iron Cleaning Tips: प्रेस की तली पर जम गई है जिद्दी काली गंदगी? बेकिंग सोडा से मिनटों में ऐसे हटाएं तली पर जमी गंदगी
प्रेस की तली पर जमी गंदगी कैसे साफ करें
ndtv

कपड़ों को प्रेस करते समय कई बार आपने गौर किया होगा कि आयरन की निचली सतह पर काली गंदगी जम जाती है. इसकी वजह से प्रेस कपड़ों पर आसानी से नहीं चलती और कई बार कपड़ों पर काले या भूरे निशान भी पड़ जाते हैं. खासकर जब प्रेस की सतह पर डिटर्जेंट, स्टार्च और कपड़ों के रेशों की परत जम जाती है तो यह परेशानी बढ़ने लगती है. ऐसे में नई प्रेस खरीदने या महंगे क्लीनर इस्तेमाल करने से पहले बेकिंग सोडा और पानी का यह घरेलू तरीका काम आ सकता है. जानकारी के अनुसार, बेकिंग सोडा और डिस्टिल्ड वाटर से बना पेस्ट प्रेस की निचली सतह पर जमा गंदगी हटाने में मदद कर सकता है.

बेकिंग सोडा और पानी मिलाने से क्या होता है?

बेकिंग सोडा में सफाई करने की क्षमता होती है. जब इसमें थोड़ा पानी मिलाया जाता है तो गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाता है. यह पेस्ट प्रेस की निचली सतह पर चिपकी गंदगी, डिटर्जेंट और स्टाार्च की परत को साफ करने में मदद करता है. इससे प्रेस कोो कपड़ों पर चलाना आसान हो सकता है.

प्रेस साफ करने के लिए कितनी सामग्री चाहिए

जानकारी के अनुसार, प्रेस की सफाई के लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत होगी. सबसे पहले 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा और 1 बड़ा चम्मच डिस्टिल्ड वाटर को मिलााकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें.

कैसे साफ करें प्रेस का निचला हिस्सा

बता दें कि सबसे पहले प्रेस का प्लग निकाल दें और उसे पूरी तरह ठंडा होने दें. अब पुराने टुथब्रश की मदद से तैयार पेस्ट को प्रेस की निचली सतह पर लगाएं. हल्के हाथों से रगड़ें, तााकि जमी हुई गंदगी निकल सके. इसके बाद माइक्रोफााइबर कपड़े से पेस्ट और गंदगी को अच्छी तरह पोंछ दें.

ये भी पढ़ें- चांदी के बर्तन और गहने हो गए हैं काले? किचन में रखी इन 3 चीजों से सिर्फ 20 मिनट में चमकाएं, जानें सबसे आसान तरीका

इन बातों का रखें खास ध्यान

जानकारों के अनुसार, प्रेस साफ करने से पहले उसके निर्माता की गाइडलाइन जरूर पढ़ें. हर प्रेस की सतह स्टेनलेस स्टील, सिरेमिक या नॉनस्टिक जैसीी अलग-अलग सामग्री से बनी हो सकती है. इसलिए बेकिंग सोडा का इस्तेमााल करने से पहले उसकी सतह के लिए निर्देश जांच लें. भाप निकलने वाले छेदों में पेस्ट न जाने दें और न ही किसी नुकीीली चीज से सफाई करें.

सफाई के बाद क्या करें?

बता दें कि सफाई पूरी होने के बाद प्रेस के पानी वाले टैंक में पानी भरें. फिर उसे गर्म करके किसी पुराने कपड़े या तौलिये पर चलाएं. स्प्रे बटनन को भी कुछ बार दबाएं, ताकि भाप के रास्तों में बची गंदगी निकल सके. अगर प्रेस कपड़ों पर कााले निशान छोड़ रही है या भाप ठीक से नहीं निकल रही तो उसकी सफाई की जरूररत हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Happy Dhanteras 2026 Wishes: धन-धान्य की न हो कभी परिवार में कमी... इन खास संदेशों से दें अपनों को धनतेरस की शुभकामनाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iron Cleaning Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com