विज्ञापन

केले को लंबे समय तक कैसे स्टोर करें? इस तरह रखने से जल्दी नहीं गलेगा

केले को लेकर अधिकतर लोगों कि शिकायत होती है कि ये जल्दी गल जाते हैं. ऐसे में आप एक आसान तरीका आजमाकर देख सकते हैं. इस तरीके से केले जल्दी गलेंगे नहीं. आइए जानते हैं-

केले को लंबे समय तक कैसे स्टोर करें? इस तरह रखने से जल्दी नहीं गलेगा
केले को गलने से कैसे बचाएं?
(Photo Credit: Freepik)

केला एक ऐसा फल है, जो लगभग हर किसी को पसंद होता है. इसमें पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है, साथ ही इसे खाना भी आसान होता है. लेकिन इन्हें ज्यादा दिनों तक फ्रेश रखना थोड़ा मुश्किल होता है. लोगों की शिकायत होती है कि वे मार्केट से ताजे केले खरीदकर लाते हैं और अगले ही दिन ये गले-गले नजर आने लगते हैं. दो ही दिनों में केले ज्यादा पक जाते हैं और फिर उनका स्वाद और टेक्सचर पूरा बदल जाता है. ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में सवाल होता है कि केले को ज्यादा दिनों तक फ्रेश कैसे रखा जाए? इसे लेकर डिजिटल क्रिएटर शशांक आल्शी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में शशांक ने केले को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए एक आसान हैक बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

केले को जल्दी गलने से कैसे बचाएं?

शशांक आल्शी कहते हैं, अगर आप केले के डंठल को एल्युमिनियम फॉयल या क्लिंग रैप से ढककर रखेंगे, तो केले जल्दी पकने से बच सकते हैं. यानी केले के गुच्छे के डंठल वाले हिस्से को एल्युमिनियम फॉयल या क्लिंग रैप से अच्छी तरह ढक दें.

कैसे काम करती है ये ट्रिक?

इस सवाल का जवाब देते हुए शशांक बताते हैं, केले के पकने की प्रक्रिया में एथिलीन गैस की भूमिका होती है. केले के डंठल से भी यह गैस निकलती है, जिससे केले जल्दी पक जाते हैं. डंठल को फॉयल या क्लिंग रैप से ढकने पर इस गैस के फैलाव को कुछ हद तक सीमित करने में मदद मिल सकती है और इस तरह केले को जल्दी पकने से रोका जा सकता है. 

केले कहां रखें?

फॉयल या क्लिंग रैप से ढकने के बाद आप केलों को खुली जगह पर रख सकते हैं. बस ध्यान रखें कि वहां सीधी धूप न आती हो. इसके अलावा केले को दूसरे फलों से भी थोड़ा अलग रखें, क्योंकि कई अन्य फल भी एथिलीन गैस छोड़ते हैं. आप सामान्य कमरे के तापमान पर, धूप से दूर और दूसरे फलों से अलग केलों को स्टोर कर रख सकते हैं.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- Independence Day 2026: ये Prompt डालकर AI से बनवाएं अपने देशभक्ति से भरे वीडियो और फोटोज, जानें आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Banana, Home Remedies, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com