विज्ञापन

सस्‍ती बनेगी सोने की अंगूठी, बस सेव कर लें ये ड‍िजाइन, हर फंक्‍शन और ऑफ‍िस के ल‍िए हैं स्‍पेशल

बजट फ्रेंडली सोने की अंगूठी सर्च रही हैं तो ये बेस्‍ट ड‍िजाइन हैं. इन्‍हें आप इस फेस्‍टि‍वल में बनवा सकती हैं. यह देखने में बेहद यून‍िक के अलावा बजट फ्रेंडली हैं.

सस्‍ती बनेगी सोने की अंगूठी, बस सेव कर लें ये ड‍िजाइन, हर फंक्‍शन और ऑफ‍िस के ल‍िए हैं स्‍पेशल
सोने की अंगूठी के डिजाइन.

त्‍योहारों के इस मौसम में सोने की जूलरी खरीदने की सोच रही हैं और बढ़ते सोने के दाम ने आपकी यह इच्‍छा मार दी है तो परेशान मत होइए. आप इस रक्षाबंधन यह सुंदर सोने की अंगूठी बनवा सकती हैं. यही नहीं, ये बजट फ्रेंडल सोने की र‍िंग के ड‍िजाइन से अंगूठी बनवाएंगी तो  अपनी बहन को भी यह गोल्‍ड र‍िंग तोहफे के तौर पर दे सकती हैं और वह इतना खास ग‍िफ्ट पाकर बेहद खुश भी हो जाएगी. अंगूठी के ये ड‍िजाइन बेहद ही यून‍िक और बजट फ्रेंडली भी हैं. इन ड‍िजाइन की अंगूठी आप रोजाना या फ‍िर ऑफ‍िस में भी पहन सकती हैं. जब आप ये सोने की र‍िंग पहनर शादी या पार्टी में जाएंगी और हर कोई पूछेगा. इतनी खूबसूरत अंगूठी क‍ितने की बनवाई, तो वह खुद इतनी सस्‍ती सोने की अंगूठी देखकर जरूर आपके ड‍िजाइन का फोटो क्‍ल‍िक करना चाहेगा. 

फ्लावर वाला है र‍िंंग ड‍िजाइन 

अगर आपको फूल-पत्‍त‍ियां पसंद हैं, तो आप यह सुंदर गोल्‍ड र‍िंंग का ड‍िजाइन बनवा सकते हैं. यह गोल्‍ड र‍िंंग कॉलेज जाने वाली लड़क‍ियों को खूब पसंद आती है.  अंगूठी पर छोटे छोटे फूल देखने में बहुत ही सुंदर लगते हैं. यह बजट फ्रेंडली र‍िंंग है.  

Latest and Breaking News on NDTV


हार्ट शेप वाली र‍िंंग 

अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और आप खूबसूरत गोल्‍ड की र‍िंंग ढूंढ रही हैं और वह भी बजट में तो यह सुंदर गोल्‍ड ड‍िजाइन आप ट्राई कर सकती हैं. इस ड‍िजाइन में दो हार्ट शेप जुड़े हुए हैं. यह न्‍यूली वेड लड़क‍ियां ऑफ‍िस जूलरी में सबसे ज्‍यादा प्रि‍फरेंस देते हैं. इसके अलावा यह बजट फ्रेंडली ड‍िजाइन भी है. यह आपके बजट में बन जाएगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

गोल्‍ड र‍िंंग का स‍िंंपल और क्‍यूट ड‍िजाइन 

सोने की अंगूठी बजट में बनवाना चाह रही हैं, तो यह गोल्‍ड र‍िंंग बनवा सकती हैं. इस ड‍िजाइन की अंगूठी लड़क‍ियां सबसे ज्‍यादा बनवाती हैं. यह पूरी सोने की होती है और इस पर एक नग लगा होता है, जोक‍ि डायमंड की तरह लगता है. फ‍िर देर क‍िस बात आज ही चले जाइए सुनार के पास और बनवा लें, यह खूबसूरत सोने की अंगूठी. यह ऑफ‍िस जाने वाली लड़क‍ियां इस ड‍िजाइन को बनवा सकती हैं. यह ड‍िजाइन ज्‍यादा हैवी भी नहीं है और ब‍िल्‍कुल स‍िंंपल भी नहीं है. 

Latest and Breaking News on NDTV


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Gold Ring For Women
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com