Baby Boy Names List: अगस्त के महीने में अगर आपके घर में नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजी है, तो जाहिर है आप उसके लिए एक ऐसा नाम तलाश रहे होंगे जो काफी प्यारा हो, अर्थ भी गहरा और खास हो. यह महीने बारिश की ताजगी, हरियाली और पॉजिटिविटी साथ लेकर आता है. साथ ही अगस्त महीने में जन्मे बच्चे अक्सर काफी बुद्धिमान, साहसी और दूसरों को आकर्षित करने वाले माने जाते हैं. अगर आप भी अपने राजकुमार को कोई मॉर्डन, मीनिंगफुल और यूनिक नाम देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए नामों की लिस्ट लेकर आए हैं जो आपको भी जरूर पसंद आएगी.
- अगस्त्य (Agastya): एक महान ऋषि का नाम; अगस्त महीने से प्रेरित
- आरव (Aarav): शांतिपूर्ण, मधुर ध्वनि
- अयांश (Aayansh): सूर्य की पहली किरण, ईश्वर का उपहार
- अद्वैत (Advait): अनोखा, जिसके जैसा कोई दूसरा न हो
- अव्यान (Avyaan): भगवान गणेश का एक नाम; जिसमें कोई दोष न हो
- इशान (Ishan): भगवान शिव, सूर्य देव
- कयान (Kayaan): राजा, उच्च वंश का
- विवान (Vivaan): सुबह की सूर्य की किरणें, जीवन से भरपूर
- कियांश (Kiyansh): समस्त गुणों से युक्त व्यक्ति
- ध्रुव (Dhruv): अचल, ध्रुव तारा, दृढ़ संकल्प वाला
- वीर (Veer): साहसी, बहादुर
- रेयांश (Reyansh): सूर्य का अंश, प्रकाश
- युवान (Yuvan): युवा, स्वस्थ, भगवान शिव
- शौर्य (Shaurya): वीरता, पराक्रम
- तन्मय (Tanmay): लीन, एकाग्रचित्त
- अथर्व (Atharva): प्रथम वेद, भगवान गणेश
- कबीर (Kabir): महान, एक प्रसिद्ध संत
- रुद्र (Rudra): भगवान शिव का एक तेजस्वी रूप
- मोक्षित (Mokshit): जिसे मोक्ष प्राप्त हुआ हो, स्वतंत्र
- नक्ष (Naksh): चंद्र, नक्शा, विशेषता
- प्रयाण (Prayan): शुरुआत, प्रगति
- ऋषित (Rishit): सबसे श्रेष्ठ, ज्ञानी
- समर्थ (Samarth): शक्तिशाली, सक्षम
- वेदांत (Vedant): वेदों का ज्ञान, अंतिम ज्ञान
- हार्दिक (Hardik): दिल से, हार्दिक प्रेम
- ओजस (Ojas): शक्ति, चमक, प्रभाव
- दर्शन (Darshan): दृष्टि, भगवान का रूप देखना
- निर्भय (Nirbhay): निडर, जिसे किसी का डर न हो
- चिराग (Chirag): रोशनी, दीपक
- यंश (Yansh): ईश्वर का नाम, प्रभु का अंश
यह भी पढ़ें: स्क्रीन टाइम बढ़ने के पीछे सिर्फ बच्चों की गलती नहीं, स्टडी में सामने आए चौंकाने वाले खुलासे
यह भी पढ़ें: बच्चे को बनाना है आत्मविश्वासी और मजबूत, हर बात पर तारीफ करने की जगह रोज अपनाएं ये 3 पैरेंटिंग हैबिट्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं