What is Ayurvedic Smoking: स्मोकिंग यानी धूम्रपान और सेहत का नाम एकसाथ सुनकर आप काफी हैरान हो सकते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों 'आयुर्वेदिक स्मोकिंग' (Ayurvedic Smoking) का ट्रेंड देखने को मिल रहा है. हाल ही में कंटेंट क्रिएटर और एक्टर शहनाज ट्रेजरी ने केरल में एक वेलनेस रिट्रीट के दौरान आयुर्वेदिक स्मोकिंग को ट्राई किया और अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया. वीडियो में उन्होंने बताया कि 'नाक के जरिए लिया जाने वाला यह धुआं आपको काफी रिलैक्स महसूस करा सकता है. इसे मेडिकेटेड स्मोकिंग कहते हैं और आयुर्वेद में ये पूरी तरह लीगल है'.
डॉक्टर ने शहनाज को आयुर्वेदिक स्मोकिंग के फायदे
इस दौरान शहनाज ने वहां मौजूद डॉक्टर से पूछा कि आखिर आयुर्वेदिक स्मोकिंग उनके लिए कैसे फायदेमंद है. डॉक्टर ने आसान शब्दों में बताया कि ये प्रोसेस सेंसेस को मजबूत बनाने, नसल पैसेज की ब्लॉकेेज को साफ करने और मन को शांत-रिलैक्स करने में मदद करता है. डॉक्टर की बात सुनने के बाद शहनाज ने भी बताया कि उन्हें इसे एक्सपीरएंस के बाद काफी सुकून और आराम महसूस हुआ. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक अलग और दिलचस्प वेलनेस एक्सपीरियंस था, जिसने उन्हें काफी रिलैक्स महसूस हुआ.
आखिर क्या है आयुर्वेदिक धूमपान?
जर्नल ऑफ आयुर्वेद एंड इंटीग्रेटेड मेडिकल साइंसेज के अनुसार, आयुर्वेदिक धूमपान एक प्राचीन आयुर्वेदिक प्रक्रिया है, जिसमें औषधीय जड़ी-बूटियों के धुएं को इनहेल किया जाता है. इससे रेस्पिरेटरी सिस्टम को हेल्दी रखना और शरीर केे वात और कफ दोषों को बैलेंस करना माना जाता है.
तंबाकू वाली स्मोकिंग से पूरा अलग
आयुर्वेदिक धूमपान तंबाकू वाली स्मोकिंग से पूरी तरह अलग होता है. इस प्रोसेस में हल्दी, गुग्गुल, नीम और घी जैसी औषधीय चीजों से तैयार की गई खास हर्बल बाती को जलाया जाता है. इसके बाद निकलने वाले धुएं को नाक के जरिए अंदर लिया जाता है और मुंह के जरिए बाहर छोड़ा जाता है.
क्या होता है फायदा ?
माना जाता है कि आयुर्वेदिक स्मोकिंग से सिर, नाक और गले के ऊपरी हिस्से की सफाई होती हैै. आयुर्वेद में इसे डेली वेलनेस रूटीन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है. साथ ही इससे अतिरिक्त कफ बाहर निकलता है, नाक की जकड़न कम होती है और गले की जलन से राहत मिलती है.
यह भी पढ़ें: तुलसी को हरा-भरा रखने के लिए क्या डालना चाहिए? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया साल भर घना रहेगा पौधा
यह भी पढ़ें: How To Store Wheat: 5 रुपये के देसी जुगाड़ से सालभर सुरक्षित रखें गेहूं, नहीं लगेगा घुन, अपनाएं ये देसी हैक्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं