विज्ञापन

कमरे को फ्रेश रखने के लिए क्या करें? रोजमेरी और लौंग को पानी में उबालें और फिर देखें कमाल

अगर आपके रूम भी गंध या फिर कोई अजीब से महक बनी हुई है, तो आप घर पर रोजमेरी और लौंग का खुशबूदार रूम फ्रेशनर बना सकते हैं.

कमरे को फ्रेश रखने के लिए क्या करें? रोजमेरी और लौंग को पानी में उबालें और फिर देखें कमाल
रोजमेरी और लौंग का रूम फ्रेशनर
file photo

घर में सफाई करने के बाद भी कई बार अजीब-सी गंध आती रहती है. हालांकि, घर में रहने वाले लोगों को तो इस गंध का पता नहीं चलता है, लेकिन बाहर से आने वाले मेहमान इसे तुरंत नोटिस कर लेते हैं. ऐसे में अगर आपके किसी गेस्ट ने भी इस तरह की शिकायत की है, तो आपको इसके लिए कोई महंगा रूम फ्रेशनर लेने की जरूरत नहीं है. इसके लिए आप घर पर ही कुछ आम चीजों से रूम फ्रेशनर बना सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं घर पर रोजमेरी और लौंग से कैसे खुशबूदार रूम फ्रेशनर बनाएं.

रोजमेरी और लौंग का रूम फ्रेशनर

रोजमेरी और लौंग को पानी में एक साथ उबालना एक पुराना घरेलू तरीका है. इसका सबसे आम उपयोग घर के अंदर की हवा को ताजा और खुशबूदार बनाने के लिए किया जाता है, खासकर तब जब रसोई में कोई तेज महक वाला खाना बनाया गया हो. जब पानी उबलता है, तो रोजमेरी और लौंग में मौजूद नेचुरल खुशबू पूरे घर में फैल जाती है. इससे घर के अंदर की महक दूर हो जाती है. रोजमेरी और लौंग की सुगंध पढ़ाई, काम या सुबह की एक्टिविटी को अच्छा बनाने में मदद करती है. इसके अलावा दिनभर की भागदौड़ के बाद इसकी हल्की प्राकृतिक खुशबू कमरे को अधिक सुखद महसूस कराती है. 

इससे क्या होता है?

रोजमेरी और लौंग की खुशबू सिर्फ अच्छी नहीं होती, बल्कि इनके अंदर कुछ ऐसे नेचुरल तत्व भी पाए जाते हैं. लौंग की खुशबू हवा को फ्रेश करने का काम करती है. पानी में गर्म करने पर, दोनों चीजों से निकलने वाले कंपाउंड आस पास की हवा में मिल जाते हैं, जिससे कमरे की महक कुछ समय के लिए बदल जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

रोजमेरी और लौंग का इस्तेमाल कैसे करें

एक बर्तन में 2 कप पानी लें, इसमें 2-3 ताजी या सूखी रोजमेरी की डंडियां और 8-10 लौंग डालें, इस पानी को धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक उबलने दें. उबलते समय भी ये पूरे कमरे को खुशबूदार बना देता है. इसके अलावा पानी के ठंडा होने पर उसे छान लें और एक स्प्रे बोतल में भरकर पूरे कमरे, पर्दों और कोनों में छिड़कें. इससे घर हमेशा महकता रहेगा.

यह भी पढ़ें:- नीम के पत्तों के साथ 5 रुपये की ये सफेद चीज मिलाकर चेहरे पर लगाए? स्किन से साफ हो जाएंगे सारे दाग-धब्बे, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

यह भी पढ़ें:- क्या मनी प्लांट हमेशा के लिए पानी में उग सकते हैं? जानिए मनी प्लांट लगाने के आसान टिप्स और ट्रिक्स

यह भी पढ़ें:- पौधों में प्याज के छिलके कैसे डालने चाहिए? प्याज के छिलकों से बनाएं 3 तरह की शक्तिशाली खाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rosemary, Cloves, Room Freshener
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com