हिंदू धर्म में कुबेर देव को धन और समृद्धि का देवता माना जाता है. वहीं वास्तु शास्त्र में घर की उत्तर दिशा को बेहद खास बताया गया है. मान्यता है कि इस दिशा का संबंध कुबेर देव से होता है. इसलिए घर में सुख-समृद्धि और आर्थिक खुशहाली बनाए रखने के लिए उत्तर दिशा को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इस दिशा में कुछ खास चीजें रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. आइए जानते हैं उत्तर दिशा से जुड़े कुछ ऐसे वास्तु उपाय, जिन्हें आप अपने घर में अपना सकते हैं.
उत्तर दिशा में रखें कुबेर देव की तस्वीर या मूर्ति
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में कुबेर देव की तस्वीर या छोटी मूर्ति रखना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन-समृद्धि बनी रहती है. इसके अलावा इस दिशा में कुबेर यंत्र भी स्थापित कर सकते हैं. हालांकि, इसकी स्थापना श्रद्धा और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ही करें.
मनी प्लांट और बांस का पौधा लगाएं
बता दें कि घर की उत्तर दिशा में मनी प्लांट, बांस और तुलसी जैसे पौधे रख सकते हैं. वास्तु मान्यताओं में हरे-भरे पौधों को खुशहाली और सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है. ध्याान रखें कि पौधे सूखे या मुरझाए हुए न हों. उनकी नियमित देखभाल करते रहें.
उत्तर दिशा में रखें फाउंटेन और एक्वेरियम
वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा में छोटा वाटर फाउंटेन या एक्वेरियम रखना भी शुभ माना जाता है. इसके अलावा धातु या क्रिस्टल का कछुआ भी रख सकते हैं. मान्यता है कि बहता हुआ पानी तरक्की और समृद्धि का प्रतीक होता है. हाालांकि. फाउंटेन और एक्वेरियम की नियमित सफाई जरूरी है.
ये भी पढ़ें- आज रखा जाएगा रवि प्रदोष व्रत, जानिए पूजा विधि और कथा
इन चीजों की तस्वीर लगाना माना जाता है शुभ
उत्तर दिशा की दीवार पर नदी, झरने या बहते पानी की तस्वीर लगा सकते हैं. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, ऐसी तस्वीरें सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती हैं. इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर साफ-सुथरी नेम प्लेट और सुंदर विंड चााइम्स भी लगा सकते हैं.
उत्तर दिशा में भूलकर भी न रखें ये चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा में जूते-चप्पल कूड़ेदान और भारी या बेकार सामान रखने से बचना चाहिए. इस दिशाा में गंदगी और अव्यवस्था भी नहीं होनी चाहिए. इसलिए समय-समय पर इसकी सफाई करते रहें.
ये भी पढ़ें- सूर्यास्त के बाद क्यों नहीं तोड़नी चाहिए तुलसी की पत्तियां? जानिए क्या है धार्मिक मान्यता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं