विज्ञापन

ब्राउन, नीले, बैंगनी...आंखों के नीचे किस रंग के डार्क सर्कल का क्या मतलब होता है? एक्सपर्ट ने बताया कैसे ठीक होंगे Dark Circles

न्यूट्रिशनिस्ट सलोनी बताती हैं, डार्क सर्कल्स भी अलग-अलग तरह के होते हैं. कुछ लोगों के आंखों के नीचे ब्राउन रंग के डार्क सर्कल्स नजर आते हैं, तो कुछ की आंखों के नीचे नीले या बैंगनी सर्कल्स दिखने लगते हैं. आइए जानते हैं इन्हें ठीक करने के लिए क्या किया जा सकता है-

ब्राउन, नीले, बैंगनी...आंखों के नीचे किस रंग के डार्क सर्कल का क्या मतलब होता है? एक्सपर्ट ने बताया कैसे ठीक होंगे Dark Circles
कैसे ठीक होंगे Dark Circles?
(Photo Credit: NDTV)

आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स होना आज के समय में बहुत आम समस्या बन चुकी है. इससे चेहरा डल और बेजान नजर आने लगता है. अब, ज्यादातर लोग डार्क सर्कल्स के पीछे कम नींद को ही कारण मानते हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं या आपकी आंखों के नीचे भी डार्क सर्कल्स नजर आने लगे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इन्हें ठीक करने के लिए क्या किया जा सकता है. 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

इसे लेकर न्यूट्रिशनिस्ट सलोनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे बताती हैं, डार्क सर्कल्स के पीछे हमेशा अधूरी नींद ही कारण नहीं होता है. डार्क सर्कल्स भी अलग-अलग तरह के होते हैं. कुछ लोगों के आंखों के नीचे ब्राउन रंग के डार्क सर्कल्स नजर आते हैं, तो कुछ की आंखों के नीचे नीले या बैंगनी सर्कल्स दिखने लगते हैं. वहीं, कुछ लोगों की आंखें अंदर की ओर धंसी हुई दिखने लगती हैं. इनके पीछे अलग-अलग कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. ऐसे में अगर आप अपने डार्क सर्कल्स को ठीक करना चाहते हैं, तो पहले उनका कारण जानना जरूरी है. 

ब्राउन डार्क सर्कल्स

अगर आपकी आंखों के नीचे ब्राउन रंग के घेरे हैं, तो यह पिगमेंटेशन से जुड़े हो सकते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं, इस तरह की पिगमेंटेशन आमतौर पर आयरन और विटामिन C की कमी की वजह से होती है.ऐसे में खाने में आयरन वाली चीजें शामिल करें. साथ में विटामिन C वाली चीजें भी खाएं. आप विटामिन C, नायसिनामाइड या कोजिक एसिड सीरम को अपने स्किनकेयर में शामिल कर सकते हैं. इससे अलग घर से निकलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं. 

नीले या बैंगनी रंग के डार्क सर्कल्स

अगर आपको अपनी आंखों के नीचे नीले या बैंगनी रंग के डार्क सर्कल्स नजर आ रहे हैं, तो ऐसा बॉडी में खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से हो सकता है. इन्हें ठीक करने के लिए अपनी डाइट में आयरन से भरपूर चीजों को शामिल करें. इसके साथ ही चेहरे पर विटामिन सी सीरम लगाएं. ऐसी आइए क्रीम का इस्तेमाल करें जिसमें कैफीन हो. 

पफी डार्क सर्कल्स

अगर आपको अपनी आंखों के नीचे पफीनेस महसूस होती है, तो ये ज्यादा शराब पीना या ज्यादा नमक के सेवन के चलते हो सकता है. ज्यादा नमक खाने और शराब पीने से शरीर में पानी रुक सकता है. इससे आंखों के आसपास सूजन बढ़ सकती है. इसे ठीक करने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट नमक और शराब का सेवन कम करने की सलाह देती हैं. इसके साथ ही आंखों को हल्की ठंडी सेक दें. इसके लिए आप रोज थोड़ी देर आंखों के ऊपर खीरा रखकर बैठ सकते हैं. साथ ही सोते समय सिर को थोड़ा ऊंचा रखें. 

अंदर की ओर धंसी हुई आंखें 

वहीं, अगर आपको अपनी आंखें अंदर की ओर धंसी हुई महसूस होती हैं, तो ये बॉडी में कोलेजन और हाइड्रेशन की कमी के चलते हो सकता है. इस कंडीशन में न्यूट्रिशनिस् रेटिनॉल, विटामिन C और विटामिन E वाले स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं. इसके साथ खाने में प्रोटीन और कोलेजन से भरपूर चीजों को शामिल करें.

यह भी पढ़ें- कलौंजी के तेल से बालों को काला कैसे करें? एक्सपर्ट ने बताया सफेद बालों को जड़ से काला करने का नुस्खा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dark Circles, Beauty News, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com