बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना आम बात है, लेकिन आज के समय में लोग कम उम्र में ही सफेद बालों की समस्या से परेशान रहने लगे हैं. ऐसे में फिर वे इन्हें छिपाने के लिए अलग-अलग तरीके आजमाते हैं. कुछ बालों को काला करने के लिए महंगी डाई लगाते हैं तो कुछ महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं. हालांकि, आप चाहें तो कुछ नेचुरल चीजों की मदद से भी अपने सफेद बालों को काला कर सकते हैं. मशहूर आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने कलौंजी के तेल में कुछ खास चीजें मिलाकर बालों पर लगाने की सलाह दी है. न्यूट्रिशनिस्ट कहती हैं इस तेल से आपके बाल जड़ से काले हो जाएंगे, साथ ही बालों पर कोई साइड इफैक्ट भी नहीं होगा. आइए जानते हैं इसके बारे में-
चाहिए होंगी ये चीजें
- इस तेल को बनाने के लिए आपको 1 कप कलौंजी यानी ब्लैक सीड ऑयल
- 1 बड़ा चम्मच आंवला पाउडर और
- 15 से 20 करी पत्ते या 1 बड़ा चम्मच करी पत्ते पाउडर की जरूरत होगी.
- सबसे पहले इन सभी चीजों को एक कांच के जार में डालें.
- अब, इस जार को करीब 2 घंटे तक गर्म पानी में रखें.
- इससे तेल में आंवला और करी पत्ते का पाउडर अच्छी तरह मिल जाएगा.
- इसके बाद तेल को किसी डार्क कलर की बोतल में भरकर रख दें.
- तेल लगाने से पहले इसे हल्का गर्म कर लें. इसके बाद तेल को बालों की जड़ों में लगाएं.
- खासकर सिर के ऊपर और हेयरलाइन के पास लगाकर करीब 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें.
- न्यूट्रिशनिस्ट हफ्ते में करीब 3 बार इस तेल को लगाने की सलाह देती हैं.
- तेल को 1 से 2 घंटे तक बालों में लगा रहने दें, इसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें.
- श्वेता शाह के अनुसार, इस तेल के नियमित इस्तेमाल से समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है.
- इससे बालों की जड़ें मजबूत हो सकती हैं और बाल थोड़े घने भी दिख सकते हैं.
- इसके अलावा बालों में चमक आ सकती है और बाल पहले से ज्यादा मुलायम लग सकते हैं.
श्वेता शाह आगे कहती हैं, बालों को जड़ से काला करने के लिए इस तेल के साथ-साथ अपने खानपान पर भी ध्यान दें. इसके लिए खाने में आंवला या आंवले का रस, तिल, गाय का घी और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें. इसके साथ ही रोज रात 10 से 11 बजे के बीच सोने की कोशिश करें और किसी भी बात का अधिक तनाव कम लेने से बचें.
इस तरह आसान नुस्खे को आजमाकर और कुछ छोटी- छोटी आदतों को अपने रूटीन का हिस्सा बनाकर आप अपने बालों को समय से पहले सफेद होने से बचा सकते हैं और बालों को जड़ से काला बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Lucky Bamboo के पौधे को सूखने से कैसे बचाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया इसे हरा-भरा रखने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं