सर्दियों में ठंड से कांपते हुए सिर्फ एक ही चीज करने का मन करता है और वो है रजाई में घुसना. सोते-जागते सिर्फ रजाई में पड़े रहने को दिल होता है. लेकिन, अगर फिटनेस में थोड़ी भी चूक हो तो वजन बढ़ने में भी देर नहीं लगती. यही कारण है कि आपको सर्दियों में भी अपने वजन पर खास ध्यान देना चाहिए. अगर आप बहुत ज्यादा कुछ नहीं करना चाहते तो ये आसान से टिप्स जान लीजिए. ये ऐसे काम हैं जिन्हें करने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती और वजन भी घटता है.
कम लेकिन शॉर्ट इंटरवल्स में खानाबड़ी मात्रा में एकसाथ खाना कभी फायदेमंद नहीं होता, इसलिए बहुत ज्यादा खाने को एकबार में खाने की बजाय शॉर्ट इंटरवल्स यानि कुछ समय के अंतराल में मील लेना शुरू कीजिए.
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit 2026 : भविष्य में बेहतर होंगे भारत-पाक रिश्ते? क्या बोले Jaishankar? -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान
आपको सर्दियों में अपने शुगर इंटेक को कम करने की जरूरत है. माना सर्दियों में गाजर का हलवा और बेसन के लड्डू से दूर रहना मुश्किल है, लेकिन वजन घटाना है तो ये तो करना ही होगा.
हल्का गर्म पानी पीनाअक्सर लोग सर्दियों में पानी पीना कम कर देते हैं जोकि नहीं करना चाहिए. आपको अपने शरीर को हाईड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए. साथ ही, हल्का गर्म पानी पिएं क्योंकि ये फैट बर्न करने में सहायक होता है.
अदरक की चायगर्म पानी में अदरक डालकर उसे चाय की तरह पीने के कई फायदे हैं. ये चाय वजन घटाने के लिए ही जानी जाती है. इससे आप सर्दी-जुकाम जैसी दिक्कतों से भी बचे रहेंगे.
प्रोटीन और फाइबरआपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखते हुए प्रोटीन और फाइबर से युक्त खाना खाना चाहिए. स्टडीज बताती हैं कि हाई प्रोटीन डाइट से तेजी से वजन घटता है. वहीं, फाइबर आपके पाचन को सरल बनाता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ्य रखता है.
घर में ही एक्सरसाइज करनासर्दी हो या गर्मी आपको एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए. ये आवश्यक नहीं है कि आप बहुत हैवी वर्कआउट करें, पर हल्की एक्सरसाइज भी आपको वजन घटाने में मदद करती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं