विज्ञापन

Independence Day पर पहनें तिरंगे रंगों के ये स्टाइलिश आउटफिट, दिखेंगे सबसे अलग

अगर आप भी इस स्वतंत्रता दिवस पर कुछ खास पहनने की सोच रहे हैं, तो तिरंगे के रंगों से इंस्पायर्ड आउटफिट्स आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं.

Independence Day पर पहनें तिरंगे रंगों के ये स्टाइलिश आउटफिट, दिखेंगे सबसे अलग
स्टाइलिश आउटफिट
file photo

15 अगस्त आते ही मन में देशभक्ति का जज्बा अपने आप जाग उठता है. सुबह ध्वजारोहण और दोस्तों के साथ सेलिब्रेशन के बीच हर कोई चाहता है कि उसका लुक भी इस खास दिन के रंग में रंगा हुआ दिखे. अगर आप भी इस स्वतंत्रता दिवस पर कुछ खास पहनने की सोच रहे हैं, तो तिरंगे के रंगों से इंस्पायर्ड आउटफिट्स आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. चलिए आपको इस साल स्टाइलिश और सबसे अलग दिखने के लिए बेहतरीन आउटफिट.

सफेद कुर्ता और तिरंगा दुपट्टा

अगर, आप सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद करते हैं, तो सफेद कुर्ते के साथ केसरिया और हरे रंग का दुपट्टा या स्टोल कैरी कर सकते हैं. यह लुक बेहद क्लासी लगता है और इंडिपेंडेंस डे की भावना को भी खूबसूरती से दर्शाता है.

केसरिया रंग की कुर्ती या शर्ट

केसरिया रंग एनर्जी, साहस और त्याग का प्रतीक माना जाता है. महिलाओं के लिए केसरिया कुर्ती और पुरुषों के लिए इसी रंग की शर्ट अच्छे विकल्प हो सकते हैं. इसे सफेद बॉटम्स के साथ पेयर करें.

हरे रंग की ड्रेस या टॉप

अगर, आप थोड़ा अलग दिखना चाहते हैं, तो हरे रंग की ड्रेस, कुर्ती या टॉप चुन सकते हैं. इसे सफेद एक्सेसरीज या फुटवियर के साथ मैच करें. यह कॉम्बिनेशन फ्रेश और स्टाइलिश लगता है.

तिरंगा थीम वाली साड़ी

ऑफिस या किसी स्पेशल प्रोग्राम में शामिल होना है, तो तिरंगे के रंगों वाली साड़ी शानदार विकल्प हो सकती है. हल्के मेकअप और सिंपल जूलरी के साथ यह लुक बेहद आकर्षक दिखाई देता है.

ग्रीन शर्ट और डेनिम

एक आरामदायक सफेद इनर पहनकर उसके ऊपर वाइब्रेंट ग्रीन रंग की ओवरसाइज्ड शर्ट या ओवर-शर्ट पहनें. इसे डार्क ब्लू जींस के साथ पेयर करें.

यह भी पढ़ें:- 15 अगस्त और हरियाली तीज एक साथ, घर सजाने के ये DIY आइडिया होंगे खास, दिखेगा तिरंगा और हरियाली का खूबसूरत कॉम्बिनेशन

यह भी पढ़ें:- Independence Day whatsapp status, sticker: स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने के लिए अपने फोटो से व्हाट्सएप स्टिकर कैसे बनाएं?

यह भी पढ़ें:- Independence Day 2026 Speech: देशभक्ति, संविधान और भारत का भविष्य, स्वतंत्रता दिवस 2026 पर भाषण के लिए 150+ शानदार टॉपिक्स

यह भी पढ़ें:- Independence Day Rangoli Design: 15 अगस्त पर बनाएं ये नए रंगोली डिजाइन, देखता रह जाएगा हर कोई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Independence Day, Outfits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com