15 अगस्त आते ही मन में देशभक्ति का जज्बा अपने आप जाग उठता है. बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं. स्कूल में तिरंगा फहराना, देशभक्ति गीत गाना और घर को छोटे-छोटे झंडों से सजाना, इन सबका अपना अलग ही उत्साह होता था. अगर, आप भी इस स्वतंत्रता दिवस पर घर में देशभक्ति का रंग भरना चाहते हैं, तो आपके लिए कुछ आसान टिप्स बहुत काम की साबित हो सकती हैं. इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है. चलिए आपको बताते हैं घर को खूबसूरत तिरंगा लुक कैसे दे सकते हैं.
तिरंगा पेपर गारलैंड बनाएं
इस साल 15 अगस्त के मौके पर घर को खूबसूरत तिरंगा लुक देना चाहते हैं, तो रंग-बिरंगे चार्ट पेपर या पुराने क्राफ्ट पेपर की मदद से केसरिया, सफेद और हरे रंग की गारलैंड तैयार करें. इसे दरवाजे, बालकनी या लिविंग रूम में लगाकर पूरे घर का माहौल देशभक्ति से भर सकते हैं.
तिरंगा रंगोली
15 अगस्त के मौके पर घर के आंगन को तिरंगा रंगोली बना सकते हैं. इसके साथ ही बीच में अशोक चक्र का डिजाइन जोड़कर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है. यह मेहमानों का स्वागत भी खास अंदाज में करेगी.
कांच की बोतल से डेकोरेशन पीस
पुरानी कांच की बोतलों को केसरिया, सफेद और हरे रंग से पेंट करें. इनमें फूल लगाकर सेंटर टेबल या बालकनी में रखें. कम खर्च में यह सजावट बेहद खूबसूरत दिखती है.
तिरंगा कुशन और टेबल सजावट
अगर आप सिलाई का शौक रखते हैं, तो पुराने कपड़ों से तिरंगा थीम वाले कुशन कवर तैयार कर सकते हैं. इसके अलावा टेबल रनर या छोटी सजावटी चादर भी घर की खूबसूरती बढ़ा सकती है.
बच्चों के साथ बनाएं DIY कॉर्नर
बच्चों के साथ मिलकर तिरंगा झंडे, पेपर फ्लावर और देशभक्ति पोस्टर बनाएं. इससे न सिर्फ घर सजेगा, बल्कि बच्चों में स्वतंत्रता दिवस के महत्व को लेकर उत्साह भी बढ़ेगा.
यह भी पढ़ें:- 15 अगस्त और हरियाली तीज एक साथ, घर सजाने के ये DIY आइडिया होंगे खास, दिखेगा तिरंगा और हरियाली का खूबसूरत कॉम्बिनेशन
यह भी पढ़ें:- Independence Day whatsapp status, sticker: स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने के लिए अपने फोटो से व्हाट्सएप स्टिकर कैसे बनाएं?
यह भी पढ़ें:- Independence Day Rangoli Design: 15 अगस्त पर बनाएं ये नए रंगोली डिजाइन, देखता रह जाएगा हर कोई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं