Independence Day Rangoli Design: स्वतंत्रता दिवस आते ही मन अपने आप देशभक्ति के रंगों में रंग जाता है. घर, स्कूल या ऑफिस को सजाने की तैयारी शुरू हो जाती है और ऐसे में रंगोली इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देती है. अगर आप भी इस 15 अगस्त पर कुछ खास और सबसे अलग बनाना चाहते हैं, तो तिरंगे, अशोक चक्र और देश प्रेम से प्रेरित कुछ रंगोली डिजाइन (Independence Day Best Rangoli) आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. रंगोली (Tricolour Rangoli Ideas) बनाने के लिए आपको किसी प्रोफेशनल कलाकार होने की जरूरत नहीं है. आप आसान से ऐसी रंगोली बना सकते हैं, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच ले. चलिए आपको दिखाते हैं स्वतंत्रता दिवस के लिए कुछ आसान और आकर्षक रंगोली आइडिया.
त्योहारों से जुड़ी दो जानी-पहचानी चीजों को मिलाकर बीच में दीये के डिजाइन वाली रंगोली बनाएं. इस डिजाइन को केसरिया, सफेद और हरे रंगों से बनाएं और फिर बाहरी बॉर्डर पर छोटे-छोटे दीये रखें. अगर असली दीयों का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि उन्हें बच्चों, पर्दों और आग पकड़ने वाली दूसरी चीजों से सुरक्षित दूरी पर रखा जाए.

बहुत सारे एलिमेंट्स भरने के बजाय, आजादी के विचार से प्रेरित रंगोली बनाएं. बीच में नीले चक्र से प्रेरित डिजाइन हो और उसके चारों ओर केसरिया, सफेद और हरे रंग के बहते हुए पैटर्न हों जो गति और एकता को दर्शाते हों. डिजाइन को संतुलित रखें ताकि बीच वाला हिस्सा ही मुख्य आकर्षण बना रहे.
भारत माता रंगोली
अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस पर कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच ले, तो भारत माता थीम वाली रंगोली एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. भारत माता की आकृति के साथ तिरंगा और राष्ट्रीय प्रतीकों को शामिल करके आप देशभक्ति की भावना को खूबसूरती से दर्शा सकते हैं. यह रंगोली देखने में आकर्षक लगती है और देश के प्रति सम्मान का संदेश भी देती है.
तिरंगा थीम रंगोली
15 अगस्त की बात हो और तिरंगे की चर्चा न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. अगर आप आसान लेकिन प्रभावशाली रंगोली बनाना चाहते हैं, तो केसरिया, सफेद और हरे रंग का इस्तेमाल करें और बीच में अशोक चक्र बनाएं. यह डिजाइन बनाने में सरल है, लेकिन इसकी खूबसूरती हर किसी को पसंद आती है. घर, स्कूल और ऑफिस, हर जगह यह रंगोली शानदार दिखती है.
आई लव माय इंडिया रंगोली
अगर आपको रचनात्मक डिजाइन पसंद हैं, तो यह आइडिया आपके लिए है. आप एक छोटी बच्ची के हाथ में तिरंगा झंडा बनाकर उसके साथ "I Love My India" लिख सकते हैं. इसके चारों ओर सुंदर गोलाकार बॉर्डर बनाकर रंगोली को और आकर्षक बनाया जा सकता है. यह डिजाइन देशप्रेम और उत्साह को बेहद खूबसूरती से दर्शाता है.

इंडिया मैप रंगोली
भारत के नक्शे के आकार में रंगोली बनाना भी एक शानदार और लोकप्रिय आइडिया है. आप भारत के मानचित्र को तिरंगे के रंगों से सजाकर उसे खास बना सकते हैं. स्कूल और कॉलेज की रंगोली प्रतियोगिताओं में यह डिजाइन अक्सर सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, क्योंकि यह देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक माना जाता है.
यह भी पढ़ें:- 15 अगस्त से पहले घर को दें देशभक्ति का रंग, ये 7 DIY Decor Ideas बदल देंगे पूरा लुक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं