- विटामिन डी की कमी से होती हैं कई बीमारियां.
- इसकी कमी से थकान हो सकती है.
- ऐसे पूरा कर सकते हैं विटामिन डी की कमी.
Vitamin D Deficiency : विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है.(vitamin d importance) ऐसे में अगर आप जल्दी थक जा रहे हैं या बीमार पड़ रहे हैं तो विटामिन डी से भरपूर फूड्स (foods for vitamin d) जरूर खाएं. ये हमारे हड्डियों को स्वस्थ रखता है. इसमें कैल्शियम पाया जाता है जो चोट लगने पर हमें नुकसान होने से बचाता है. अक्सर लोग इसे नजरअंदाज करते हैं इसका सबसे बड़ा कारण है कि वो इसके सिम्पटम्स को पहचान नहीं पाते. लेकिन अब आप इसे आसानी से पहचान सकते हैं. अगर आपको भी ये लक्षण दिखाई देते हैं तो समझ जाइए की आपको विटामिन डी (vitamin d) की कमी है.
हड्डियों के ये लक्षण बताते हैं कि शरीर में विटामिन डी कमी है, ऐसे करें इस कमी को पूराविटामिन डी की कमी के लक्षण | Symptoms of Vitamin D Deficiency
मांसपेशियों में दर्द होनाविटामिन डी की कमी से अक्सर मांसपेशियों में दर्द महसूस होता है. काम करने से ये दर्द और भी बढ़ जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अगर आपके बाल कमजोर हो रहें हैं और टूट रहे हैं तो समझ जाइए की आपके शरीर मे विटामिन डी की कमी हो गई है.

जल्दी - जल्दी बीमार पड़ना भी विटामिन डी की कमी के संकेत हैं. इसकी कमी से आप हर कुछ दिन पे बीमार पड़ेंगे और कोई भी बीमारी देर से सही होगी.
थकान होनाथकान होना विटामिन डी की कमी का सबसे बड़ा लक्षण है. इसमें आप तुरंत थक जाते हैं और पूरा दिन आलस महसूस होता हैं.
सुबह उठने में दिक्कतविटामिन डी की कमी से आपको सुबह उठने में आलस होगा और लगेगा कि नींद पूरी हुई ही नहीं.
वजन बढ़नाविटामिन डी की कमी से शरीर का वजन बढ़ने लगता है.

Photo Credit: Unsplash
ऐसे करें दूर
- अंडा, मछली , दूध, चीज , सोया, मशरूम ये कुछ ऐसे फूड्स जिसे रूटीन में शामिल करने से विटामिन डी की कमी पूरी की जा सकती है.
- दिन में आधा घण्टे धूप में रहने से भरपूर मात्रा में विटामिन डी मिलता है.
- विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स भी लिए जा सकते हैं. इसमें डॉक्टर्स की सलाह जरूरी है. (प्रस्तुति - रौशनी सिंह)
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं