- विटामिन डी है शरीर के लिए बहुत जरूरी.
- शरीर मे इसकी कमी कई बीमारियों का कारण बन सकती है.
- ये चीजें विटामिन डी की कमी को पूरा करेंगे.
Vitamin D Deficiency: भले ही विटामिन डी (Vitamin D) हमें सूर्य की रोशनी से मिल जाता है लेकिन ऐसा नहीं है कि बॉडी में इसकी कमी नहीं होती है. विटामिन डी की कमी का सेहत पर काफी असर पड़ता है. इसके कारण सेहत संबंधी कई परेशानियां हो सकती हैं. हड्डियों की मजबूती के लिए भी विटामिन डी जरूरी होता है. बॉडी में कैल्शियम के एब्जॉर्पशन के लिए भी विटामिन डी की जरूरत होती है. अगर आप कैल्शियम से भरपूर डाइट ले रहे हैं फिर भी हड्डियों से जुड़े ऐसे लक्षण सामने आ रहे हैं तो यह विटामिन डी की कमी के संकेत हो सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विटामिन डी की कमी | Vitamin D Deficiency
कैल्सियम से भरपूर डाइट के बावजूद अगर आपको हड्डियों में दर्द की शिकायत रहती है तो संभव है कि बॉडी में विटामिन डी की कमी है. इसके साथ ही जोड़ों से आवाज आना, हल्के दबाव से फ्रैक्चर हो जाना या बॉडी के किसी हिस्से के शेप में बदलाव आना विटामिन डी की कमी के संकेत हो सकते हैं.
मछली या अंडाडाइट के माध्यम से विटामिन डी पाने के लिए मछली सबसे बेहतर स्त्रोत है. साल्मन और टूना जैसी मछलियों में भरपूर मात्रा में विटामिन होता है. हफ्ते में एक दिन मछली को डाइट में शामिल करने से शरीर में विटामिन डी की कमी दूर हो सकती है. अंडे के पीले भाग (Egg Yolk) में भी भरपूर मात्रा में विटामिन डी होता है. हफ्ते में एक बार अंडे को डाइट में शामिल करना चाहिए.

शाकाहारियों के लिए मशरूम विटामिन डी का बेहतरीन ऑप्शन है. उबले मशरूम को डाइट में शामिल करने से सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है. इसके साथ ही मशरूम को विभिन्न व्यंजनों में मिलाकर या उसे सब्जी बनाकर भी खाया जा सकता है.

कुछ फलों में भी भरपूर मात्रा में विटामिन डी होता है. इनमें संतरा सबसे अच्छा है. संतरे का जूस (Orange Juice) पीने से शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन डी मिल सकता है. हर दिन ड्राई फ्रूट्स के सेवन से भी विटामिन डी की कमी दूर होने में मदद मिल सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं