Vitamin D Deficiency: विटामिन डी का मुख्य स्त्रोत सूरज की किरणे हैं और इसे सनशाइन विटामिन (Sunshine Vitamin) भी कहते हैं. इस चलते वो लोग जो अक्सर धूप में नहीं बैठते हैं या फिर कमरे में बंद रहते हैं और बाहर कम निकलते हैं उन्हें ज्यादातर विटामिन डी की कमी से दोचार होना पड़ता है. विटामिन डी खासतौर से हड्डियों की सेहत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इस विटामिन की कमी से हड्डियां तो कमजोर (Weak Bones) होती ही हैं, साथ ही कमजोरी, चक्कर आना, इम्यूनिटी का कमजोर होना, मसल्स में दर्द, बालों का झड़ना और अवसाद इसकी कमी के लक्षणों में शामिल हैं. जानिए खानपान में किन चीजों को शामिल करें कि विटामिन डी की कमी पूरी हो सके.
दही में मिलाकर लगा लीजिए यह एक चीज, चेहरा चांदी से भी ज्यादा चमकने लगेगा
विटामिन डी से भरपूर फूड्स | Vitamin D Rich Foods
मुख्यतौर पर विटामिन डी की कमी धूप से पूरी हो सकती है. अगर व्यक्ति दिन में 15 से 20 मिनट भी धूप सेंक ले तो उसकी प्रतिदिन की विटामिन डी की जरूरत पूरी हो जाती है. धूप के अलावा भी कुछ खाने की चीजें हैं जिनसे शरीर को विटामिन डी मिल सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पेट में बन रही है गैस तो इन 5 चीजों को खाने-पीने पर मिल जाएगा आराम, Stomach Gas हो जाएगी दूर
विटामन डी का सबसे अच्छा स्त्रोत फैटी फिश को माना जाता है, साल्मन, टूना और सार्डिन मछलियां विटामिन डी से भरपूर होती हैं. अंडे के पीले हिस्से (Egg Yolk) से भी विटामिन डी मिलता है. इसके अलावा, टोफू, मशरूम (Mushroom), दूध और दही भी विटामिन डी के अच्छे स्त्रोत हैं. शरीर को चीज और दही से भी विटामिन डी की कुछ मात्रा मिल जाती है. इन चीजों को खानपान में शामिल करके विटामिन डी से छुटकारा पाया जा सकता है.
विटामिन डी के फायदे- शरीर को विटामिन डी से कई फायदे मिलते हैं. यह विटामिन दिल की सेहत अच्छी रखने में मददगार है. इससे मसल हेल्थ अच्छी रहती है और साथ ही शरीर पर इसके हार्ट प्रोटेक्टिव इफेक्ट्स पड़ते हैं.
- हड्डियों को मजबूत बनाने में विटामिन डी की मुख्य भूमिका है. ऐसा इसलिए क्योंकि विटामन डी कैल्शियम (Calcium) और फॉस्फोरस को सोखने में मददगार है जो हड्डियों की सेहत बनाए रखने के लिए जरूरी है.
- मूड स्विंग्स महसूस कर रहे लोगों में भी विटामिन डी की कमी हो सकती है. विटामिन डी मूड बूस्ट करता है और व्यक्ति को अवसाद से दूर रखता है.
- शरीर का रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी विटामिन डी असरदार है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं