Vitamin c food : विटामिन सी एक जरूरी विटामिन है. यह आपके बाल, स्किन और नाखून और इम्यून सिस्टम बूस्ट करने में मदद करती है. यह पानी में घुलनशील है और संतरे, स्ट्रॉबेरी, कीवी फल, बेल मिर्च, ब्रोकोली, केल और पालक सहित कई फलों और सब्जियों में पाया जाता है. कुछ लोग विटामिन सी सप्लीमेंट भी लेते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं विटामिन सी सेहत के लिए इतना जरूरी क्यों है.सेहत के लिए ज्यादा हेल्दी क्या है ओट्स या दलिया, जानिए दोनों के न्यूट्रिएंट्स
विटामिन सी सप्लीमेंट के फायदे
1- अध्ययनों से पता चलता है कि अधिक विटामिन सी का सेवन आपके रक्त में एंटीऑक्सीडेंट के स्तर को 30% तक बढ़ा सकता है. यह शरीर को प्राकृतिक सुरक्षा प्रदान करने का काम करता है. इससे आपका ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है और क्रोनिक डिजीज का भी जोखिम कम होता है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
2- उच्च रक्तचाप आपको हृदय रोग के खतरे में डालता है, जो वैश्विक स्तर पर मृत्यु का प्रमुख कारण है. ऐसे में विटामिन सी दिल के दौरे के जोखिम को कम करती है. अध्ययनों से पता चला है कि विटामिन सी उच्च रक्तचाप वाले और बिना उच्च रक्तचाप वाले दोनों लोगों में रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता है.
3- अध्ययनों से पता चला है कि विटामिन सी रक्त में यूरिक एसिड को कम करने में मदद कर सकता है और गाउट जैसी बीमारी से दूर रखता है. गठिया से पीड़ित लोगों को सूजन और अचानक गंभीर दर्द का अनुभव होता है जिसे कम करने में यह विटामिन कारगर साबित होता है.
4- विटामिन सी आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है. वास्तव में, केवल 100 मिलीग्राम विटामिन सी का सेवन करने से आयरन अवशोषण में 67% तक सुधार हो सकता है.
5- विटामिन सी एक मजबूत एंटीऑक्सीडेंट है. इस विटामिन की कमी से डिमेंशिया जैसी बीमारी का खतरा उत्पन्न होता है. इससे मनोभ्रंश की स्थिति पैदा होती है. तो इस लिहाज से भी यह विटामिन बहुत जरूरी है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं