- कई कारणों से हो सकती है विटामिन बी7 की कमी.
- बालों का झड़ना भी है लक्षण.
- इस विटामिन को बायोटिन कहा जाता है.
Vitamin B7: विटामिन बी-7 को बायोटिन भी कहा जाता है. इस विटामिन की कमी से शरीर में कई तरह के लक्षण दिखने लगते हैं जिनमें बालों का झड़ना (Hair Fall) और नाखूनों का कमजोर होना शामिल है. हम रोजमर्रा की जिंदगी में जिन विटामिन के बारे में बात करते हैं यह उनमें से अलग जरूर है लेकिन शरीर के लिए बेहद जरूरी है. बता दें कि बायोटिन (Biotin) या विटामिन बी-7 फैट्स, कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन को मेटोबोलाइज करता है. इसके अलावा इस विटामिन को शरीर नहीं बनाता जिस चलते इसके बाहरी सेवन की जरूरत होती है. आइए जानें किन चीजों से इस विटामिन की कमी (Vitamin Deficiency) पूरी की जा सकती है और इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें क्या हैं.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
विटामिन बी-7 की कमी और स्त्रोत | Vitamin B-7 Deficiency And Sources
नाखून, स्किन और हेयर के लिए कई तरह के नाखून, स्किन और हेयर कॉस्मेटिक्स में बायोटिन का इस्तेमाल किया जाता है. 2015 की एक रिसर्च के अनुसार पतले बालों वाली महिलाओं में बायोटिन के सेवन के बाद अच्छे रिजल्ट्स देखे गए थे.
ब्लड ग्लुकोज लेवल पर असरकई स्टडीज में सामने आया है कि टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज (Diabetes) वाले लोगों में बायोटिन की मदद से ब्लड ग्लुकोज लेवल कम होता देखा गया है.
विटामिन बी-7 की कमी से दिक्कतें
विटामिन बी-7 या बायोटिन की कमी से बालों का झड़ना, अवसाद, आंखों के आसपास लाल चकत्ते, नाक के पास रैशेज, हाथ-पैरों का सुन्न पड़ना और रोग प्रतिरोधक क्षमता का कमजोर पड़ना आदि भी देखा गया है.
कब होती है विटामिन बी-7 की कमी
- गर्भावस्था के दौरान
- दूध पीने वाले बच्चों में
- पेट की दिक्कतों के दौरान
- धुम्रपान करने वालों में
- लीवर से जुड़ी बीमारी वालों में
- यीस्ट
- अंडे का पीला भाग
- लीवर, किडनी
- चीज
- हरी पत्तेदार सब्जियां
- फूलगोभी
- मशरूम
- सूखे मेवे
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
ट्विन टावर ध्वस्त : नजदीकी इमारतें सुरक्षित, एटीएस विलेज की 10 मीटर बाउंड्री टूटी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं