Miss England 2022: हाल ही में हुए मिस इंग्लैंड ब्यूटी पेजेंट में 20 वर्षीया कंटेस्टेंट ने इतिहास बना दिया है. मेलिसा रोफ ने वो कर दिखाया है जो ब्यूटी पेजेंट (Beauty Pageant) में सौ सालों में भी नहीं हुआ. मिस इंग्लैंड का सेमीफाइनल सोमवार के दिन हुआ जिसमें मेलिसा रोफ (Melisa Raouf) ने भी हिस्सा लिया था. सीएनएन के अनुसार, मेलिसा लंदन में पॉलिटिकल स्टुडेंट हैं और मिस इंग्लैंड कंपीटीशन में बिना किसी तरह के मेकअप के पंहुची. मेलिसा से पहले पेजेंट में कभी किसी लड़की को बिना मेकअप भाग लेते नहीं देखा गया है. फाइनलिस्ट (Finalist) बन चुकीं मेलिसा अब मिस इंग्लैंड के ताज के लिए अन्य 40 प्रतिभागियों के साथ अक्टूबर में कंपीट करेंगी.
केले के साथ-साथ इसके छिलके भी चेहरे पर दिखाते हैं कमाल का असर, लौट आता है खोया हुआ निखार
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
मिस इंग्लैंड के ऑफिशियल इंस्टाग्राम (Instagram) पेज ने मेलिसा की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "मेलिसा पहली मिस इंग्लैंड प्रतिभागी (Miss England Contestant) हैं जो बिना किसी मेकअप के फाइनल्स तक पहुंचीं, हैं ना वह बेहद खूबसूरत."
इंडिपेंडेंट को दिए अपने एक इंटरव्यू में मेलिसा ने कहा वह अंदरूनी खूबसूरती को प्रोमोट करना और सोशल मीडिया पर फैले ब्यूटी आइडल्स को चैलेंज करना चाहती हैं. उन्होंने बताया, "मेरा मतलब है कि मुझे लगता है हर उम्र की बहुत सी लड़कियां सिर्फ इसलिए मेकअप करती हैं क्योंकि उन्हें इसके लिए दबाव महसूस होता है."
मेलिसा ने आगे कहा, अगर कोई अपनी त्वचा में खुश है तो हमें उसे जबरदस्ती खुद को मेकअप (Makeup) से छुपाना नहीं चाहिए. हमारी कमियां ही हमें वो बनाती हैं जो हम हैं और इसी तरह हम एक-दूसरे से अलग बनते हैं.
मेलिसा का यह भी कहना है कि वे आगे भी फाइनल्स (Finals) में बिना मेकअप के हिस्सा लेंगी. कंपीटीशिन में भाग लेते हुए भी उन्हें घबराहट महसूस हुई थी लेकिन यह उनके लिए एक बहुत ही अच्छा अनुभव रहा.
मिस इंग्लैंड के डायरेक्टर एंजी बेजली के अनुसार, मेकअप फ्री मॉडलिंग राउंड कंपीटीशन में पहले ही इंट्रड्यूस हो चुका था लेकिन मेलिसा पहली हैं जिन्होंने सचमुच मेकअप के बिना पेजेंट में हिस्सा लिया.
ट्विन टावर ध्वस्त : नजदीकी इमारतें सुरक्षित, एटीएस विलेज की 10 मीटर बाउंड्री टूटी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं