Vitamin B12 Deficiency: खानपान में अक्सर ही उन चीजों को शामिल करने की सलाह दी जाती है जो सेहत को दुरुस्त रखने में मददगार होती हैं. शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिलते रहना बेहद जरूरी भी होता है. वहीं, शरीर के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है विटामिन बी12. इस विटामिन की कमी (Vitamin Deficiency) होने पर कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें व्यक्ति को घेर लेती हैं. विटामिन बी12 की कमी से थकान, चक्कर आना, इम्यूनिटी का कमजोर होना और पेट से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं. आमतौर पर विटामिन बी12 से भरपूर फूड्स (Vitamin B12 Rich Foods) की गिनती में मछली, चिकन और अंडे आते हैं. लेकिन, ऐसी कुछ शाकाहारी चीजें भी हैं जो विटामिन बी12 की अच्छी स्त्रोत होती हैं.
Actor Paras Tomar ने बताया चावल के आटे से फेस पैक बनाने का तरीका, चेहरे पर आ जाएगा इंस्टेंट ग्लो
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
विटामिन बी12 वाले शाकाहारी फूड्स | Vegetarian Food Sources Of Vitamin B12
डाइट में विटामिन बी12 के शाकाहारी स्त्रोत शामिल करने के साथ ही विटामिन फॉर्टिफाइड फूड्स का सेवन भी किया जा सकता है.
खीरा पड़े-पड़े सूखने लगा है तो उससे बना लीजिए फेस टोनर और आइस रोलर, यहां जानिए तरीका
पालकखानपान में पालक को शामिल करने की सलाह खूब दी जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि पालक (Spinach) सुपरफूड्स की गिनती में आता है. पालक में विटामिन बी12 भी होता है. इसे सूप, सलाद और सब्जी के रूप में भी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.

Photo Credit: unsplash
छोलेजो लोग चिकन या अंडे नहीं खाते हैं वे अपनी डाइट में छोले शामिल कर सकते हैं. छोले विटामिन बी12 से भरपूर होते हैं. इसके अलावा इनमें प्रोटीन, फाइबर और कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं.
चुकुंदरविटामिन बी12 से भरपूर चुकुंदर खानपान का हिस्सा बनाए जा सकते हैं. इनमें विटामिन बी12 के साथ ही आयरन की भी भरपूर मात्रा होती है. चुकुंदर (Beetroot) को रोजाना भी खाया जा सकता है. वहीं, सेहत दुरुस्त रखने के लिए रोज सुबह चुकुंदर के जूस का सेवन किया जा सकता है.

Photo Credit: iStock
दहीगट हेल्थ अच्छी रखने के लिए दही का सेवन किया जा सकता है. दही विटामिन बी12 की अच्छी स्त्रोत है. इसके अलावा दही में कैल्शियम भी होता है. दही या पनीर को विटामिन बी12 पाने के लिए खाया जा सकता है. लेकिन, अगर आप वीगन हैं तो पनीर की जगह पर टोफू का सेवन कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
शादी के बंधन में बंधे धर्मेंद्र के पोते करण देओलNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं