Vat Savitri Vrat 2026 Date: वट सावित्री का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं और पूरा दिन उपवास रखती हैं. महिलाओं के त्यौहार की बात हो और चेहरे पर रौनक न हो, ऐसा कैसे हो सकता है? लेकिन पार्लर जाने का समय किसके पास है? घर के काम, बच्चों की जिम्मेदारी और व्रत की तैयारी के बीच पार्लर के चक्कर लगाना कई बार मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी इस वट सावित्री घर पर चांद जैसा ग्लो चाहती हैं, तो महंगे पार्लर नहीं बल्कि घर पर ऐसे पाएं ग्लो.
घर पर फेशियल करने के आसान तरीके- (Ghar Par Facial Kaise Kare)
1. क्लींजिंग-
फेशियल की शुरुआत हमेशा चेहरे को साफ करने से होती है. इसके लिए आप कच्चा दूध इस्तेमाल करें. रुई (कॉटन) को दूध में भिगोकर पूरे चेहरे को साफ करें. यह आपकी स्किन की गहराई से सफाई करेगा और सारी धूल-मिट्टी निकाल देगा.

2. डेड स्किन-
चेहरे की चमक खोने का सबसे बड़ा कारण डेड स्किन सेल्स होते हैं. इसे हटाने के लिए आधा चम्मच चीनी और थोड़ा सा शहद मिलाएं. अब हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक चेहरे पर मसाज करें. चीनी स्क्रब का काम करेगी और शहद आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाएगा.
3. फेस मसाज-
मसाज के लिए आप एलोवेरा जेल या पपीते का पल्प ले सकती हैं. इसे चेहरे पर लगाकर ऊपर की तरफ (upward direction) में 5 मिनट तक मसाज करें. इससे चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और नेचुरल पिंक ग्लो आएगा.
4. फेस पैक-
अंत में शानदार फेस पैक लगाएं. इसके लिए बेसन, एक चुटकी हल्दी और दही को मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें.
ये भी पढ़ें- किचन चिमनी पर जमी सालों की चिकनाई को झट से साफ कर देगा ये 10 रुपये वाला हैक
एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं