Vat Savitri Vrat 2026: आज यानी 16 मई को वट सावित्री व्रत और शनि जयंती का पर्व मनाया जा रहा है. इस पावन अवसर पर शनिवार को देशभर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों और पवित्र स्थलों पर देखने को मिली. प्रयागराज के त्रिवेणी संगम से लेकर हरिद्वार की हर की पौड़ी तक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना कर परिवार और विश्व कल्याण की कामना की. वहीं, वट सावित्री व्रत के अवसर पर महिलाओं ने बरगद के पेड़ की पूजा करके अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की.
वट सावित्री व्रत 2026 तिथि

Photo Credit: ANI
वैदिक पंचांग के अनुसार वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि पर रखा जाता है. पंचांग के अनुसार ये तिथि 16 मई को सुबह 5 बजकर 11 मिनट पर शुरू हो गई है. वहीं, इसका समापन कल यानी 17 मई को रात 1 बजकर 30 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए वट सावित्री व्रत 16 मई, दिन शनिवार को रखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2026: आज रखा जा रहा वट सावित्री व्रत, जान लें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत कथा
प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर पहुंच लाखों श्रद्धालु
#WATCH | Uttar Pradesh: On the occasion of the Vat Savitri Vrat, devotees took a holy dip and performed worship at the Sangam Ghat in Prayagraj pic.twitter.com/Zr4hoZqhIw
— ANI (@ANI) May 16, 2026
प्रयागराज में सुबह से ही लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर स्नान के लिए पहुंचे. विवाहित महिलाओं ने स्नान के बाद बरगद के पेड़ की पूजा कर अपने पतियों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की.
हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
#WATCH | Haridwar, Uttarakhand: Devotees take a holy dip in River Ganga at Har Ki Pauri in Haridwar on the occasion of Shani Amavasya pic.twitter.com/u3GFWwsr6G
— ANI (@ANI) May 16, 2026
हरिद्वार में हर की पौड़ी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया. सुहागिन महिलाओं ने बरगद के पेड़ों के पास पूजा कर अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना की.
बिहार में वट सावित्री व्रत का उत्साह
#WATCH औरंगाबाद, बिहार: वट सावित्री व्रत के अवसर पर महिलाओं ने पूजा की। pic.twitter.com/8mHiZQthwz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2026
बिहार में वट सावित्री व्रत को लेकर खास उत्साह देखा गया. महिलाओं ने सामूहिक रूप से वट वृक्ष की पूजा की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की. इसी तरह अन्य जिले में भी गांव-गांव और मंदिरों में महिलाओं ने पूजा की, वट वृक्ष की परिक्रमा की और पूरे श्रद्धा भाव से व्रत का पालन किया.
वट सावित्री व्रत पर प्रयागराज में भक्तिमय माहौल
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: वट सावित्री व्रत के अवसर पर महिलाओं ने पूजा की। pic.twitter.com/juQGCOg6LB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2026
वट सावित्री व्रत के मौके पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माहौल पूरी तरह भक्तिमय देखने को मिला. इस दौरान महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर पूजा स्थलों पर पहुंचीं और एक-दूसरे को व्रत की शुभकामनाएं दीं. इसके साथ ही कई जगहों पर सामूहिक पूजा का आयोजन भी हुआ, जहां महिलाओं ने मिलकर कथा सुनी और व्रत की विधि पूरी की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं