सीक्वेंस्ड आउटफिट एक ग्रैंड पार्टी के लिए परफेक्ट हैं. उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिनके फैशन सेंस को फैंस न सिर्फ एडमायर करते हैं, बल्कि फॉलो भी करते हैं. उर्वशी अपने ग्लैमरस लुक के लिए पहचानी जाती हैं. कई मौकों पर उन्हें सीक्वेंस आउटफिट में भी देखा गया है, तो अगर आप नए साल का आगाज़ ग्लैमरस और अमेजिंग लुक के साथ करने की प्लानिंग में हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं उर्वशी रौतेला की बेस्ट 5 सिक्विन ड्रेसेस के बारे में, जिन्हें आप नए साल में कर सकती हैं, कुछ इस तरह कैरी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सीक्विन ब्लू एन्ड ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस
हाल ही में उर्वशी के इस ब्लू एंड ब्लैक सिक्विन बॉडीकॉन ड्रेस ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं. सितारों से चमक रही इस ड्रेस में उर्वशी (Urvashi Rautela) का स्टनिंग और ग्लैमरस लुक उन्हें सबसे जुदा और यूनीक बना रहा है. आप भी अपनी न्यू ईयर पार्टी के लिए इसे ट्राई कर सकती हैं.
झिलमिलाती सीक्विन साड़ी
इस तस्वीर में उर्वशी (Urvashi Rautela) ने स्पार्कलिंग बॉर्डर और मैचिंग ग्लिटर ब्लाउज के साथ ये पेस्टल ग्रीन कलर की रफल्ड साड़ी पहनी हुई है. नए साल में कुछ ऐसा इंडो वेस्टर्न लुक आप कॉपी कर सकती हैं.
रेड सेक्विन हाई थाई स्लिट गाउन
उर्वशी (Urvashi Rautela) के इस रेड सीक्विन हाई थाई स्लिट गाउन पर, जिसकी भी नजर पड़ी वो बस देखता ही रह गया. हरनाज संधू के मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट के दौरान उर्वशी का ये लाल रंग से झिलमिलाता स्टनिंग और ग्लैमरस वेस्टर्न गाउन किसी को भी शो स्टॉपर बना सकता है.
पर्पल सेक्विन जंपसूट है सबसे अलग
पर्पल कलर के इस सिक्विन जंपसूट पर उर्वशी की खूबसूरती निखर कर सामने आ रही है. इस पर्पल जंपसूट में सिल्वर कलर का सिक्विन वर्क इस शॉर्ट ड्रेस को बेहद अट्रैक्टिव बना रहा है. अगर आप भी न्यू ईयर ईव में सबसे अच्छा दिखना चाहती हैं तो इस ट्रेंड को कॉपी कर सकती हैं.
शिमरी फ्लोर लेंथ गाउन
उर्वशी के इस लुक पर ज़रा नजर डालिए. उर्वशी पेस्टल कलर की शिमरी फ्लोर लेंथ गाउन पहने नजर आ रही हैं. इस गाउन का डीप नेकलाइन और ब्लिंग एलिमेंट इसकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा है, तो अगर आप भी नए साल में अपनी टोंड बॉडी और परफेक्ट फिगर को हाइलाइट करना चाहती हैं तो ये बेस्ट ऑप्शन है.
Asanas for Lungs, Breathing Problem | 5 योगासन जो फेफड़े बनाएंगे मजबूत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं