विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2025

Unique Baby Names Inspired by Trees: बच्चे को देनी है यूनिक पहचान? पेड़ों के नाम पर रखें नाम, सुनकर हर कोई करेगा तारीफ, देखिए ये लिस्ट

Unique Baby Names Inspired by Trees: अगर आप अपने बच्चे के लिए ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जो न सिर्फ यूनिक हो बल्कि प्रकृति से भी जुड़ा हो, तो पवित्र पेड़ों से प्रेरित नाम एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. ये नाम न सिर्फ सुनने में अच्छे लगते हैं बल्कि शांति और सकारात्मकता भी दर्शाते हैं.

Unique Baby Names Inspired by Trees: बच्चे को देनी है यूनिक पहचान? पेड़ों के नाम पर रखें नाम, सुनकर हर कोई करेगा तारीफ, देखिए ये लिस्ट
पेड़ के नाम पर रखें बच्चे के नाम
Freepik

Unique Baby Names Inspired by Trees: घर में नन्हा महेमान आने के बाद माता-पिता की सबसे ज्यादा जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं. इसमें सबसे बड़ी जिम्मेदारी वाला काम रहता है बच्चे को अच्छा और अर्थपूर्ण नाम देना जिससे उसकी भविष्य में अलग पहचान बने. इसके लिए पेरेंट्स से लेकर रिश्तेदार तक अच्छे नाम की तलाश में करते रहते हैं. अगर आप अपने बच्चे के लिए ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जो न सिर्फ यूनिक हो बल्कि प्रकृति से भी जुड़ा हो, तो पवित्र पेड़ों से प्रेरित नाम एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. ये नाम न सिर्फ सुनने में अच्छे लगते हैं बल्कि शांति और सकारात्मकता भी दर्शाते हैं. आइए जानते हैं ऐसे खास नामों की लिस्ट, जो आपके बच्चे को यूनिक पहचान देंगे…

यह भी पढ़ें: Baby Names Starting With A: बेबी के लिए 'A' अक्षर से शुरू होने वाले ट्रेंडी और यूनीक नाम, हर कोई करेगा तारीफ, यहां देखिए नेम लिस्ट

पेड़ से जुड़े बच्चों के नामों की लिस्ट (Baby Names List Inspired With Trees)

1. द्रुम – वृक्ष
2. वन्य – वन से जुड़ा
3. अरण्य – जंगल
4. कानन – वन, जंगल
5. वनांश – प्रकृति का अंश
6. तरुवर – श्रेष्ठ वृक्ष
7. अशोका – अशोक वृक्ष
8. चंपा – चंपा का पेड़
9. लतिका – बेल
10. शोभिता – फूलों से सजी
11. वनिता – वन से जुड़ी
12. अर्जुन – अर्जुन वृक्ष
13. देवदार – देवदारु वृक्ष
14. चंदन – चंदन का पेड़
15. अश्वत्थ – पीपल वृक्ष का संस्कृत नाम
16. तरुवीर – वृक्ष समान शक्तिशाली
17. वनवीर – वन का वीर
18. द्रुमिल – वृक्ष के समान मजबूत
19. कदंब – कदंब का वृक्ष
20. वनसेन – वन का योद्धा
21. तरुल – कोमल वृक्ष
22. द्रुमाश – वृक्ष का हिस्सा
23. वनदीप – जंगल का दीपक
24. वनांशु – वन की किरण
25. अश्वत्था – पीपल वृक्ष
26. तरुगण – वृक्षों का समूह
27. शाखिन – शाखाओं वाला
28. हरितांश – हरियाली का अंश
29. द्रुमेश – वृक्षों का स्वामी
30. तरुपर्ण – पेड़ का पत्ता
31. वनमाया – प्रकृति की सुंदरता
32. मालती – फूलों वाली बेल
33. शिरीषा – शिरीष वृक्ष
34. तुलसी – पवित्र औषधीय पौधा
35. हरिता – हरी-भरी
36. वनेश – वन का स्वामी
37. आम्रिका – आम के पेड़ से जुड़ा
38. तारिनी – पवित्र बेल
39. कदंबिनी – कदंब वृक्ष की सुंदरता
40. पल्लव – कोमल पत्तियां

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unique Baby Names, Baby Names List, Unique Baby Names Inspired By Trees, Baby Names, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com