Skin Care: स्किन से जुड़ी ऐसी कई दिक्कतें हैं जिन्हें दूर करने के लिए फेस पैक्स वगैरह लगाए जाते हैं. कुछ फेस पैक्स दाग-धब्बे दूर करते हैं, कुछ फेस पैक्स टैनिंग (Tanning) हटाते हैं, कुछ को लगाने पर पिंपल्स से छुटकारा मिलता है तो कुछ फेस पैक्स स्किन की ड्राइनेस या एक्सेस ऑयल को हटाने में असरदार होते हैं. लेकिन, बाजार से खरीदे गए फेस पैक्स से बेहतर असर घर पर बनाए गए फेस पैक्स दिखा सकते हैं. घर पर बने फेस पैक्स (Face Packs) सस्ते तो होते ही हैं, साथ ही इनसे स्किन को केमिकल्स का खतरा नहीं रहता क्योंकि ये पैक्स प्राकृतिक चीजों से ही तैयार किए जाते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बेदाग त्वचा के लिए फेस पैक्स | Face Packs For Spotless Skin
एलोवेरा और शहदस्किन को एलोवेरा से एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. एलोवेरा एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और इससे एक्ने, पिंपल्स, स्किन की इरिटेशन और रूखेपन से छुटकारा मिलता है. फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच एलोवेरा जैल में एक चम्मच हल्दी का पाउडर और 2 चम्मच शहद मिला लें. सभी चीजों को साथ मिक्स करें और तैयार फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद चेहरा धो लें.
हल्दी और दूधआसानी से तैयार हो जाने वाले इस फेस पैक का असर भी कमाल का नजर आता है. आधा चम्मच हल्दी (Turmeric) को 3 से 4 चम्मच दूध के साथ मिला लें. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर आधा घंटा रखें और फिर धोकर हटा लें. चेहरे पर निखार तो आता ही है साथ ही स्किन पर निकलने वाली फुंसियों की दिक्कत भी दूर होती है.
मलाई और केसरइस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच केसर और एक चम्मच ताजा मलाई को साथ मिला लें और पेस्ट बनाएं. यह फेस पैक त्वचा की टैनिंग को दूर करने में असरदार होता है. इसे चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. त्वचा निखर जाती है.
आलू और नींबूआलू और नींबू के रस को साथ मिलाकर चेहरे पर लगाया जाए तो गहरी झाइयां भी हल्की होना शुरू हो जाती हैं और चेहरे पर निखार आता है सो अलग. एक चम्मच आलू का रस और एक चम्मच ही नींबू का रस लेकर मिश्रण तैयार करें. इस मिश्रण को चेहरे पर 10-15 मिनट लगाकर रखें और फिर धोकर हटा लें. चेहरे पर हफ्ते में 2 बार तक इस फेस पैक को लगाया सकता है.
टमाटर और दहीदही के लैक्टिक एसिड और अन्य गुण इसे त्वचा के लिए बेहतरीन बनाते हैं. स्किन मुलायम भी बनती है और ग्लोइंग भी नजर आने लगती है. वहीं. फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच दही में एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच मैश किया हुआ टमाटर डाल दें. इस फेस पैक को चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाकर रखें और फिर धोकर हटा लें. चेहरा निखरा हुआ दिखता है.
बेसन और दहीचेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए बेसन और दही के इस फेस पैक को लगाया जा सकता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच बेसन (Besan) और आधा चम्मच हल्दी में 2 चम्मच दही को साथ मिला लें. इस फेस पैक को चेहरे पर आधा घंटा लगाकर रखें और फिर हल्के हाथ से छुड़ाते हुए धो लें. त्वचा पर ग्लो दिखता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं