DIY Scrub: टमाटर खानपान का तो खास हिस्सा है ही लेकिन यह स्किन केयर में भी कई तरह से काम आ सकता है. ना सिर्फ चेहरे से डेड स्किन सेल्स हटाने बल्कि टैनिंग दूर करके चेहरा निखारने के लिए भी टमाटर (Tomato) का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे त्वचा की अच्छी सफाई तो होती ही है साथ ही स्किन को निखार मिलता है सो अलग. टमाटर में विटामिन ए, के और सी के साथ ही लाइकोपीन होता है जो त्वचा को एंटी-एजिंग गुण देता है. इसके इस्तेमाल से त्वचा एक्सफोलिएट होती है और स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स की भी छुट्टी हो जाती है. जानिए चेहरे पर लगाने के लिए किन-किन तरीकों से बनाए जा सकते हैं टमाटर के स्क्रब.
दादी-नानी का यह उबटन चेहरे पर लाएगा ऐसा निखार कि नुस्खा पूछते नहीं थकेंगे लोग, आप भी सीख लीजिए बनाना
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
त्वचा को निखारने के लिए टमाटर के स्क्रब | Tomato Scrubs To Brighten Skin
टमाटर और दहीएक कटोरी में एक चम्मच टमाटर का गूदा और 2 चम्मच दही मिला लें. दही और टमाटर का स्क्रब (Tomato Scrub) त्वचा पर चमक ला देता है. इस स्क्रब को चेहरे पर 2 से 3 मिनट के लिए मलें और आप चाहे तो इसे फेस मास्क की तरह चेहरे पर 10 मिनट लगाए भी रख सकते हैं. झाइयां हटाने में भी यह स्क्रब असरदार है.
टमाटर और चीनीचीनी (Sugar) के साथ टमाटर का स्क्रब बनाकर लगाने पर त्वचा की सतह के अंदर दबे ब्लैकहेड्स भी निकल जाते हैं. इस स्क्रब को बनाना और इस्तेमाल करना बेहद आसान है. स्क्रब बनाने के लिए आधा टमाटर लेकर उसमें एक चम्मच चीनी डाल लीजिए. अब टमाटर को जस का तस उठाकर चेहरे पर मलिए. इस तरह टमाटर को चेहरे पर हल्के हाथ से मलने पर स्किन बेहतर तरह से एक्सफोलिएट होती है. इस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार किया जा सकता है.
टमाटर और ग्रीन टीग्रीन टी एंटी-ऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भी भरपूर होती है. इसके इस्तेमाल से चेहरे पर ताजगी आती है. टमाटर और ग्रीन टी को साथ मिलाकर लगाने के लिए एक चम्मच ग्रीन टी में एक चम्मच चीनी और एक चम्मच ही टमाटर का गूदा मिला लें. इस पेस्ट को चेहरे पर हल्के हाथों से डेढ़ मिनट मलने के बाद धो लें.
टमाटर और एलोवेराताजा टमाटर और ताजा एलोवेरा के गूदे से बनाए जाने वाला यह स्क्रब त्वचा को बिल्कुल फेशियल जैसा ग्लो देता है. इस स्क्रब को बनाने के लिए एक चम्मच टमाटर के गूदे में 3 चम्मच एलोवेरा (Aloe Vera) मिला लें. इसे मिक्स करके चेहरे पर मलें. इस मिश्रण को फेस पैक की तरह 10 से 15 मिनट लगाए रखने पर भी स्किन निखर जाती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं