Cleaning tips : कड़ी ठंड का मौसम अब जा चुका है. ऐसे में लोग मोटे कंबल और रजाइयों को अब रख रहे हैं. कुछ लोग इसको ड्राई क्लीन कराते हैं तो कुछ घर पर पानी से धो देते हैं. लेकिन घर पर इनकी धुलाई करना बहुत मेहनत से भरा होता है. ऐसे में हम आपको यहां कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं जिसकी मदद से बिना पानी के अपने गंदे कंबल की सफाई कर सकती हैं तो चलिए जानते हैं उसके बारे में.
गंदे कंबल को कैसे करें साफ
- सबसे आसान तरीका है आप कंबल को छत पर धूप में एक मोटी रस्सी पर बांधकर टांग दीजिए फिर उसे एक मोटो डंडे से झाड़ दीजिए. इससे उसमें जमी धूल आसानी से निकल जाएगी और धूप में फैले रहने के कारण उसमें से बदबू भी गायब हो जाएगी.
- वहीं, अगर आप चाहती हैं कि आपका कंबल बहुत ज्यादा गंदा ना होता आप सर्दियों में उसे इस्तेमाल करने के दौरान 15 -15 दिन पर धूप लगाते रहें. इससे कंबल में मौजूद बैक्टीरिया निकल जाएंगे और गंदी स्मेल भी नहीं आएगी. इससे आपको उसे धोने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी.
- आप हैवी कंबल को हमेशा कवर के साथ रखें इससे वह गंदा होने से बच जाता है. और कवर आसानी से धूल भी जाता है. कई बार हम रजाई या कंबल में बैठकर चाय पीने लगते हैं जिसके कारण उसपर गिर जाती है अगर आप उसपर खोल नहीं चढ़ाएंगी तो दाग हटाना मुश्किल होगा.
- चौथा तरीका है आप सबसे पहले धूप में मोटी रस्सी पर फैला दीजिए फिर उसे मोटे डंडे से अच्छे झटकारें. इसके बाद गीले कपड़े के साथ जहां जहां दाग है उसे रगड़कर साफ कर लीजिए. इससे आसानी से कंबल साफ हो जाएगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं