Hair Care: बाल घने और मोटे होते हैं तो देखने में भी सुंदर लगते हैं. लेकिन, अक्सर ही झड़ते-झड़ते बाल बेहद पतले हो जाते हैं. ऐसे में इन पतले बालों (Thin Hair) को मोटा करने के लिए लोग क्या नहीं करते. लेकिन, जबतक सही और असरदार नुस्खे ना आजमाए जाएं बालों पर असर नहीं पड़ता. यहां ऐसे ही कुछ घरेलु उपायों का जिक्र किया जा रहा है जिन्हें बालों के लिए बेहद असरदार माना जाता है. इन नुस्खों का इस्तेमाल आसान है और इनसे बालों के झड़ने (Hair Fall) की दिक्कत दूर होगी और पतले बाल घने होने लगेंगे. साथ ही, ये नुस्खे नए बाल उगाने में भी मदद करते हैं.
शैंपू ही नहीं बल्कि इन 4 देसी चीजों से भी धो सकते हैं बाल, सिर की हो जाती है अच्छी सफाई
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पतले बालों के घरेलू उपाय | Home Remedies For Thin Hair
अंडा लगाकर देखेंबालों को मजबूती देने और घना बनाने के लिए अंडे का इस्तेमाल किया जा सकता है. अंडे बालों को प्रोटीन देते हैं और जरूरी पोषक तत्व भी जिनसे बालों का टेक्सचर भी बेहतर हो जाता है. अंडे (Egg) को जस का तस बालों पर 20 मिनट लगाकर रखें और फिर धो लें. हफ्ते में 2 बार इस नुस्खे को आजमाया जा सकता है.
त्वचा पर सोने सा सुनहरा निखार पाने के लिए लगा लीजिए दादी का सुझाया यह उबटन, चेहरा दमक उठेगा
आंवला आएगा कामबालों की देखरेख में अक्सर ही आंवला का इस्तेमाल किया जाता है. आंवला से बालों को एक नहीं बल्कि कई गुण मिलते हैं जो बालों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं. आंवला और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाएं. जब पेस्ट गाढ़ा बन जाए तो इसे सिर पर लगाएं और कुछ देर बाद हेयर वॉश करें.
मेथी के दानेपीले मेथी के दाने बालों की सेहत को अच्छा रखते हैं. मेथी के दाने (Fenugreek Seeds) रात में भिगोएं और सुबह पीस लें. मेथी पीसने पर जो पेस्ट बने उसे बालों पर आधा घंटा लगाए रखने के बाद धो लें. बालों को जड़ों से सिरों तक पोषण देते हैं मेथी के दाने.
नारियल तेल और करी पत्ताएक कटोरी में नारियल का तेल लें और उसे आंच पर रख दें. अब इसमें करी पत्ते (Curry Leaves) डालें और कुछ देर पकाने के बाद आंच बंद कर दें. ध्यान रहे कि करी पत्ते पककर काले हो जाएं. इस तेल को हल्का ठंडा करने के बाद सिर की चंपी करें. हफ्ते में 2 से 3 बाद इस तेल से चंपी करें और एक से डेढ़ घंटे बाद सिर धो लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं