Hair Care: सभी की कोशिश रहती है कि बालों की देखरेख ज्यादा से ज्यादा प्राकृतिक चीजों से की जा सके. जितने ज्यादा प्रोडक्ट्स प्राकृतिक होंगे उतने ही बाल कम झड़ेंगे और कमजोर होकर नहीं टूटेंगे. वहीं, शैंपू (Shampoo) के इस्तेमाल के बाद भी कई बार बाल साफ नजर नहीं आते. उसपर स्कैल्प पर बिल्ड अप जमा हो तो लगता है कि शैंपू बालों पर पूरी तरह बेअसर है. ऐसे में शैंपू के बजाय या कहें शैंपू के साथ ही आप घर की ऐसी कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं जिनसे बाल धोने पर बेहतर तरह से साफ हो जाते हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
बाल धोने के लिए प्राकृतिक शैंपू | Natural Shampoo For Hair Wash
मुल्तानी मिट्टीचिपचिपे और तेल जमे बालों पर मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) का कमाल का असर देखने को मिलता है. मुल्तानी मिट्टी बालों से गंदगी छुड़ाने में बेहद असरदार है. इससे बाल धोने के लिए मुल्तानी मिट्टी का एक टुकड़ा लेकर पानी में भिगो लें. जब मिट्टी पूरी तरह पेस्ट बन जाए तो इसे बालों पर लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद सादे पानी से सिर धो लें. बाल साफ दिखने लगेंगे.
शिकाकाई, आंवला और रीठाशिकाकाई, आंवला और रीठा (Reetha) को बालों पर यूं तो कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन सबसे आसान तरीका है इनसे बाल धोना. इन तीनों ही चीजों से बालों को दर्जनों फायदे मिलते हैं और ये अच्छी नेचुरल चीजें भी साबित होती हैं. पानी में तीनों चीजों को साथ डालकर उबाल लीजिए. कुछ देर बाद आंच बंद करें. पानी लसरदार नजर आने लगेगा. पानी ठंडा हो जाए तो इससे सिर धो लें. यह घोल सिर पर छाग भी बनाता है.
नारियल का दूधबालों को नमी देने और मुलायम बनाने के लिए नारियल के दूध (Coconut Milk) से बाल धो सकते हैं. नारियल दूध के क्लेंजिंग गुण बालों की अच्छी सफाई करते हैं. इससे स्कैल्प पर जमी गंदगी भी हट जाती है. इसे बालों पर एक घंटा लगाकर रखकर फिर सिर धोने पर ज्यादा बेहतर असर नजर आता है.
दूध और शहदअगर आपने अबतक बालों को दूध और शहद से नहीं धोया है तो समझ लीजिए आपने बहुत कुछ मिस कर दिया है. दूध और शहद साथ मिलाकर बालों पर लगाने से यह बाल इतने मुलायम हो जाते हैं कि उंगलियां तक बालों में नहीं उलझतीं. कटोरी में दूध लेकर शहद (Honey) मिलाएं. इसे बालों पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद पानी से धो लें. असर तुरंत दिखने लगता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं