How To Use Expired Cold Drink At Home: गर्मी के मौसम में घर में कोल्ड ड्रिंक या कोक रखना आम बात है. लेकिन कई बार बोतल फ्रिज में पड़ी रह जाती है और उसकी एक्सपायरी निकल जाती है. ऐसे में लोग इसे सीधे फेंक देते हैं. जबकि सच यह है कि एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक पीने के लायक नहीं होती, लेकिन घर के कई कामों में यह काफी उपयोगी साबित हो सकती है. अगर आप भी ऐसी बोतल को बेकार समझ रहे हैं, तो एक बार ये आसान और काम के टिप्स जरूर जान लें.
इन 5 तरीकों से करें पुरानी कोल्ड ड्रिंक का इस्तेमाल- (5 Ways To Use Old Cold Drink)
1. जंग हटाने में कारगर
एक्सपायर कोक में मौजूद एसिडिक गुण जंग को हटाने में मदद करते हैं. अगर घर में पुराने टूल्स, नल या किसी धातु पर जंग लग गई है, तो उस पर थोड़ी कोल्ड ड्रिंक डालकर कुछ देर छोड़ दें. बाद में ब्रश से साफ करने पर जंग आसानी से निकल जाएगी.

2. टॉयलेट क्लीनर की तरह इस्तेमाल
आप एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक को टॉयलेट क्लीनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे टॉयलेट में डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर ब्रश से साफ करें. इससे दाग-धब्बे हल्के पड़ जाते हैं और सफाई आसान हो जाती है.
3. बर्तन साफ करने में मददगार
जले हुए बर्तनों को साफ करना मुश्किल होता है. ऐसे में एक्सपायर कोक काम आ सकती है. जले हुए हिस्से पर कोल्ड ड्रिंक डालकर कुछ देर छोड़ दें. फिर हल्के से रगड़ने पर गंदगी आसानी से निकल जाती है.
4. सिक्के और चांदी चमकाएं
पुराने सिक्के या चांदी के बर्तन समय के साथ काले पड़ जाते हैं. इन्हें साफ करने के लिए आप एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक में कुछ देर के लिए डुबोकर रखें. बाद में पानी से धो लें, चमक वापस आ जाएगी.
5. पौधों के लिए नेचुरल पेस्ट कंट्रोल
एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक को पानी में मिलाकर पौधों पर स्प्रे किया जा सकता है. इसकी मिठास और हल्की एसिडिक प्रकृति कुछ कीड़ों को दूर रखने में मदद करती है. ध्यान रखें कि इसे सीधे ज्यादा मात्रा में न डालें, हमेशा पानी के साथ मिलाकर हल्का घोल बनाकर ही इस्तेमाल करें.
इन बातों का रखें ध्यान
एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक को पीने से बचें क्योंकि इससे सेहत को नुकसान हो सकता है. हमेशा इसे सिर्फ बाहरी कामों के लिए ही इस्तेमाल करें. साथ ही, इस्तेमाल के बाद चीजों को साफ पानी से जरूर धो लें.
अब अगली बार जब कोल्ड ड्रिंक एक्सपायर हो जाए, तो उसे फेंकने से पहले इन आसान तरीकों को जरूर आजमाएं.
Watch Video: एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं