विज्ञापन

घर की इन 5 जगहों पर खाली बर्तन रखना बढ़ा सकता है कंगाली, तुरंत बदल लें ये आदत

क्या आप भी घर में खाली बर्तन कहीं भी रख देते हैं? जानें आपकी ये आदत क्या नुकसान पहुंचा सकती है.

घर की इन 5 जगहों पर खाली बर्तन रखना बढ़ा सकता है कंगाली, तुरंत बदल लें ये आदत
घर में खाली बर्तन रखने से क्या होता है?
NDTV

क्या आप जानते हैं कि घर के छोटे-छोटे काम और हमारी रोजमर्रा की आदतें सीधे तौर पर हमारी आर्थिक स्थिति पर असर डालती हैं? कई बार हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो घर की पॉजिटिव एनर्जी को रोक देती हैं. ऐसी ही एक आम आदत है घर में खाली बर्तन इधर-उधर छोड़ देना. वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ खास जगहों पर खाली बर्तन रखना बेहद अशुभ माना जाता है, इससे घर की बरकत रुक जाती है और धन से जुड़ी परेशानियां शुरू हो सकती हैं.

 आइए जानते हैं कि वे 5 जगहें कौन सी हैं जहां भूलकर भी खाली बर्तन नहीं रखने चाहिए.

चूल्हे या गैस स्टोव पर न छोड़ें खाली बर्तन:

रसोई घर हमारे घर का सबसे अहम हिस्सा होता है. किचन में कभी भी खाली बर्तन नहीं रखने चाहिए, खासकर गैस या चूल्हे पर. चूल्हे पर रखा खाली बर्तन अशुभ माना जाता है. इस गलती की वजह से घर में अन्न और धन की किल्लत होने लगती है. जब भी बर्तन का काम खत्म हो जाए, तो उन्हें धोकर अपनी जगह पर ढंग से रखें.

पूजा घर या मंदिर में न रखें खाली बर्तन:

पूजा घर पर कभी भी बर्तन खाली नहीं होने चाहिए, चाहे वह भगवान को भोग लगाने वाली कटोरी हो या पूजा का कलश, उन्हें कभी भी खाली न छोड़ें. अगर इस्तेमाल न हो, तो बर्तन को उलटा करके रखें. पूजा के तुरंत बाद बर्तनों को वहीं छोड़ देना गलत माना जाता है.

बिस्तर के पास न रखें पानी का खाली गिलास:

रात के समय अक्सर लोग पानी का गिलास अपने बिस्तर के पास रख लेते हैं ताकि प्यास लगने पर उठना न पड़े. सुबह होने पर वह खाली गिलास वहीं रखा रह जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि सोने की जगह के आसपास खाली बर्तन रखना बिल्कुल ठीक नहीं माना जाता है. ऐसा करने से कमरे की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है और मानसिक तनाव या आर्थिक रुकावटें आ सकती हैं.

घर के मेन गेट पर न रखें खाली बर्तन:

मेन गेट से घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. इसलिए इस बात का पूरा ध्यान रखें कि मुख्य द्वार के आसपास कभी भी कोई खाली बर्तन या डिब्बा न पड़ा हो. ऐसा होने से घर की तरक्की रुक जाती है और काम में बाधाएं आने लगती हैं.

डाइनिंग टेबल पर रात के समय न छोड़ें खाली बर्तन

खाना खाने के बाद अक्सर लोग डाइनिंग टेबल पर ही बर्तन छोड़कर सो जाते हैं. रात में डाइनिंग टेबल पर खाली बर्तन छोड़ने से घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है. इसलिए सोने से पहले डाइनिंग टेबल को हमेशा अच्छे से साफ कर लें और सारे बर्तन हटा दें. 

इसे भी पढ़ें: आपके हाथ में बन रहा है मनी ट्रायंगल? तो इस उम्र में बन जाएंगे आप करोड़पति

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vastu Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com