विज्ञापन

सर्दियों में कैसे करें तुलसी के पौधे की देखभाल? जानिए सर्दियों में तुलसी को हरा भरा कैसे रखें

तुलसी की बात करें तो ये पौधा अधिकतर समय आसानी से बढ़ता है. लेकिन लेकिन हर पौधे की तरह तुलसी का भी एक ऐसा मौसम होता है, जब उसे थोड़ी ज्यादा देखभाल की जरूरत पड़ती है. आइए जानते हैं सर्दियों में तुलसी की देखभाल कैसे करें.

सर्दियों में कैसे करें तुलसी के पौधे की देखभाल? जानिए सर्दियों में तुलसी को हरा भरा कैसे रखें
सर्दियों में तुलसी के पौधे की देखभाल कैसे करें?
Photo Credit: NDTV

Sardiyon mai Tulsi ki Dekhbal Kaise Karen: अधिकतर घरों में तुलसी का पौधा देखने को मिलता है. हिन्दू धर्म में तुलसी का पौधा बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है. ऐसे में कई लोगों की सुबह की शुरुआत अक्सर तुलसी को जल चढ़ाने और पूजा करने से होती है. ये परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है, इसलिए तुलसी की देखभाल को केवल बागवानी नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था से भी जोड़ा जाता है. सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में पौधों की देखभाल में भी काफी बदलाव की जरूरत होती है. तुलसी की बात करें तो ये पौधा अधिकतर समय आसानी से बढ़ता है. लेकिन लेकिन हर पौधे की तरह तुलसी का भी एक ऐसा मौसम होता है, जब उसे थोड़ी ज्यादा देखभाल की जरूरत पड़ती है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सर्दियों में तुलसी के पौधे की देखभाल करें और इसे हरा-भरा कैसे रखें.

धूप का रखें ध्यान

सर्दियों में दिन छोटे हो जाते हैं, जिससे तुलसी के पौधे को मिलने वाली धूप भी कम हो जाती है. ऐसे में तुलसी को घर की उस जगह पर रखें, जहां सबसे ज्यादा धूप आती हो. खिड़की या खुली जगह तुलसी के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है. कोशिश करें कि पौधे को रोजाना कई घंटों तक सीधी धूप मिले. मौसम बदलने के साथ सूरज की दिशा भी बदलती रहती है, इसलिए जरूरत पड़ने पर गमले की जगह बदल सकते हैं. साथ ही हर कुछ दिनों में गमले को थोड़ा घुमाते रहें, ताकि पौधे के सभी हिस्सों को बराबर धूप मिल सके और उसकी ग्रोथ अच्छी बनी रहे.

सर्दियों में तुलसी के पौधे की देखभाल कैसे करें?

यह भी पढ़ें: गमले में चुकंदर कैसे उगाएं? जानिए घर पर चुकंदर उगाने का सही तरीका

कितना पानी दें?

सर्दियों में हवा अक्सर काफी ज्यादा ड्राय हो जाती है, इसलिए कई लोग तुलसी के पौधे को बार-बार पानी देने लगते हैं. लेकिन ठंड के मौसम में पौधे की ग्रोथ धीमी हो जाती है, इसलिए उसे बाकी दिनों की तुलना में कम पानी की जरूरत होती है. जरूरत से ज्यादा पानी देने पर जड़ें सड़ सकती हैं और पौधा खराब हो सकता है. ऐसे में तुलसी में पानी देने से पहले मिट्टी की ऊपरी परत को उंगली से चेक कर लें. अगर ऊपर की लगभग एक इंच मिट्टी सूखी लगे, तभी पानी दें. सुबह के समय पानी देना सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि इससे पत्तियां जल्दी सूख जाती हैं और नमी से होने वाली समस्याओं का खतरा कम हो जाता है. साथ ही, ये भी चेक करें कि गमले में पानी निकलने की सही व्यवस्था हो. बहुत ठंडा पानी डालने के बजाय सामान्य तापमान वाला पानी इस्तेमाल करें.

Latest and Breaking News on NDTV

ठंडी हवाओं से बचाएं

तुलसी के पौधे के लिए सबसे बड़ा खतरा सर्दियों में पड़ने वाली फ्रॉस्ट होती है. बहुत ज्यादा ठंड पड़ने पर पौधे की पत्तियां खराब हो सकती हैं. ऐसे में रात के समय गमले को घर के अंदर रख दें या बालकनी की किसी ऐसी जगह पर रखें, जहां ठंडी हवा और पाले का असर कम हो. ध्यान रखें कि तुलसी के पौधे को खुली खिड़कियों, दरवाजों और हीटर के पास न रखें, क्योंकि ठंडी हवा या ज्यादा गर्म और सूखी हवा दोनों ही पौधे को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

खाद कब डालें?

सर्दियों में तुलसी के पौधे की ग्रोथ स्लो हो जाती है, इसलिए इस मौसम में उसे ज्यादा खाद देने की जरूरत नहीं होती. महीने में एक बार हल्की मात्रा में लिक्विड फर्टिलाइजर देना काफी रहता है. मिट्टी को पूरी तरह बदलने के बजाय उसकी ऊपरी परत को हल्का ढीला करें और उस पर थोड़ी-सी कम्पोस्ट की लेयर बिछा दें. इससे मिट्टी में नमी लंबे समय तक बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: गमले में आलू कैसे उगाएं? जानिए घर पर आलू उगाने का सही तरीका

यह भी पढ़ें: लिक्विड फर्टिलाइजर कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया सरसों की खली से खाद बनाने का तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Tulsi Plant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com