Dinner Mistakes: वजन घटाना और वजन को सामान्य बनाए रखना दोनों ही कठिन काम हैं. कई बार हम मोटे नहीं होते हैं लेकिन फिर भी खुद को ऐसा लगने लगता है जैसे वजन बढ़ने लगा है. इसका कारण कुछ छोटी-मोटी गलतियां हैं जो शरीर को फिट नहीं रहने देती हैं. यहां ऐसी ही कुछ डिनर के बाद की गई गलतियों का जिक्र किया जा रहा है जो वजन घटाने (Weight Loss) में बाधा बनती हैं और जिनकी वजह से शरीर का वजन लगातार बढ़ता रहता है. अगर आप भी यही गलतियां करते हैं तो बेहतर है समय रहते संभल जाएं.
मां को बेटे से कभी नहीं कहनी चाहिए ये 4 बातें, लाडले के मन पर लगती है गहरी चोट
डिनर के बाद नहीं करने चाहिए ये काम | Things You Should Not Do After Dinner
खाना खाते ही सो जानासोने से कम से कम एक से दो घंटे पहले खाना खाया जाना सही रहता है. अगर आप खाना खाते ही लेट जाएंगे या सो जाएंगे तो इससे खाना सही तरह से नहीं पचेगा. इससे पाचन संबंधी दिक्कतें, कब्ज, ब्लोटिंग और वजन बढ़ने (Weight Gain) की दिक्कत भी हो सकती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
खाना खा लेने के बाद कई बार कुछ स्नैक्स या कुछ मीठा खाने का बहुत मन करता है, लेकिन यह लेट नाइट स्नैकिंग वजन बढ़ने का कारण बन सकती है. वहीं, खाना खा लेने के बाद मीठा खाने पर तो वजन पर इसका सीधा असर पड़ता है.
खाते ही किसी एक्टिविटी में लग जानाडिनर करने के तुरंत बाद नाचने-गाने जैसी एक्टविटीज से बचना चाहिए. आप एकदम से ही फिजिकल एक्टिविटी (Physical Activity) में लग जाते हैं तो असहजता महसूस हो सकती है. इससे पेट में दर्द होने लगता है और अपच की दिक्कत भी हो जाती है. ऐसा करने पर खाने के पोषक तत्व शरीर को नहीं मिलते और हाई कैलोरी वजन पर असर डालती है.
सही समय पर डिनर ना करनाकहते हैं कि शरीर की अपनी बायलॉजिकल क्लॉक होती है जिसके अनुसार शरीर काम करता है. रात में 8-9 बजे तक डिनर करने को सबसे सही माना जाता है. लेकिन, बहुत से लोग 10-11 बजे तक डिनर करते हैं. ऐसा करने पर वजन में इजाफा होता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं