Dandruff Removal: अब त्योहारों का सीजन है तो बालों को खुला भी खूब रखा जाएगा. लेकिन, सिर पर सफेद रूसी जमी हो तो सिर की गंदगी पहले नजर आती है और बालों की खूबसूरती बाद में. डैंड्रफ गंदे बालों के कारण, बालों की सही देखरेख ना करने पर, गलत हेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से और गर्म पानी से सिर धोने (Hair Wash) पर भी हो सकता है. डैंड्रफ या रूसी सफेद नजर आते हैं और हल्का सा भी बाल झाड़ने या सिर खुजाने पर स्कैल्प से छूटकर गिरने लगते हैं. इससे कई बार व्यक्ति को शर्मिंदगी का पात्र भी बनना पड़ जाता है. ऐसे में अगर आप भी डैंड्रफ से परेशान हैं और सोच रहे हैं कि किस तरह इससे छुटकारा पाया जाए, तो यहां बताए नुस्खे आपके बेहद काम आएंगे. आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बल्कि सिर धोने से तकरीबन 20 मिनट या आधा घंटा पहले सिर पर इस चीज को लगाना है और बाल धो लेने हैं. डैंड्रफ हट जाएगा.
आंवले में इस चीज को मिलाकर बालों पर लगाना कर दें शुरू, Hair Growth पर रामबाण साबित होता है यह नुस्खा
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
डैंड्रप हटाने के घरेलू नुस्खे | Home Remedies For Dandruff Removal
नारियल का तेलडैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए नारियल का तेल (Coconut Oil) इस्तेमाल किया जा सकता है. एक कटोरी में नारियल का तेल लें और उसमें नींबू का रस मिला लें. इसमें एलोवेरा जैल भी मिलाया जा सकता है. इस मिश्रण को बालों पर लगाएं और कुछ देर बाद सिर धो लें. बालों से रूसी कम होने लगती है.
सोने से पहले रात में पीने लगेंगे यह पीला पानी, तो शरीर से निकलने लगेगा गंदा यूरिक एसिड
आर्गन ऑयलनारियल तेल की ही तरह आर्गन ऑयल भी डैंड्रफ की छुट्टी कर देता है. इस तेल को सिर पर लगाने के लिए किसी दूसरे तेल में मिक्स करके लगाएं. आर्गन ऑयल के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प पर होने वाली खुजली को भी कम करते हैं.
नींबू का रसविटामिन सी से भरपूर नींबू के रस (Lemon Juice) को स्कैल्प पर लगाने से डैंड्रफ कम होने में असर दिखता है. इसे कटोरी में निकालें और बालों पर लगा लें. नींबू के रस को बालों में सादा नहीं लगाना तो इसमें किसी तेल को मिलाकर भी लगाया जा सकता है. रूसी हटाने के लिए लेमन एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
दही आती है कामदही को डैंड्रफ का रामबाण इलाज माना जाना है. इसे बालों में लगाने पर डैंड्रफ कम होने लगता है. बाल धोने से 20 मिनट पहले दही (Dahi) लगाने पर डैंड्रफ पूरी तरह हट जाता है. इसे सिर धोते समय बालों पर 5-6 मिनट मलने पर भी अच्छा असर दिखता है.
मेथी दिखाएगी असरडैंड्रफ का एक और अच्छा नुस्खा है मेथी का इस्तेमाल. मेथी के दानों से स्कैल्प की हेल्थ अच्छी रहती है और हेयर ग्रोथ बेहतर होती है सो अलग. इसके एंटी-फंगल गुण रूसी हटाने में मदद करते हैं. मेथी के दानों को रातभर भिगोकर रखें और अगली सुबह पीसकर बालों पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद सिर धो लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Club, Lebanon की Dancer और 'रात कली एक ख्वाब में आई' गाना बनने की कहानी | Bollywood गोल्डNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं