विज्ञापन

तरबूज मीठा है या फीका? खरीदते वक्त ये 5 सेकंड की ट्रिक जरूर अपनाएं

Meethe Tarbooz Ki Pehchan: तरबूज खरीदते समय मीठा या फीका कैसे पहचानें? बिना काटे 5 आसान तरीकों से जानें पका और रसदार तरबूज चुनने के टिप्स-

तरबूज मीठा है या फीका? खरीदते वक्त ये 5 सेकंड की ट्रिक जरूर अपनाएं
बिना काटे कैसे पहचानें मीठा तरबूज? खरीदते समय बस ये देखें.

Meethe Tarbooz Ki Pehchan: गर्मियों हो और खाने को मीठा तरबूज मिल जाए, मजे ही मजे, लेकिन बढ़ती मांग में मिलने वाला तरबूज अक्सर फीका निकाल जाता है. कई बार लोगों को बाहर से देखकर यह पता करना मुश्किल हो जाता है कि तरबूज मीठा है या नहीं. अगर आप भी इसी दुविधा में फस जाते हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए ही है. यहां हम आपके साथ कुछ ऐसी आसान टिप्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप ये पता लगा सकते हैं तरबूज मीठा है या नहीं.

बिना काटे मीठा तरबूज कैसे पहचानें?

गर्मियों में तरबूज सबसे ज़्यादा खाया जाने वाला फल है, लेकिन कई बार बाहर से अच्छा दिखने वाला तरबूज काटने पर फीका निकल जाता है. ऐसे में तरबूज खरीदते समय यह जानना ज़रूरी है कि वह मीठा है या नहीं. यहां जानिए बिना काटे ऐसे आसान तरीके, जिनसे 5 सेकंड में मीठा और पका तरबूज पहचान सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

मीठा और पका तरबूज पहचानने का आसान तरीका 

तरबूज थपथप करने से क्या सच में मिठास पता चलती है?

जब भी तरबूज खरीदने जाएं सबसे पहले उसे थपथपाकर देखें. अगर खाली-खाली या गूंज जैसी आवाज आए, तो समझ लें वह पका और मीठा है. वहीं, अगर आवाज भारी लगे तो हो सकता है तरबूज अंदर से कच्चा है.

तरबूज का पीला धब्बा क्या बताता है?

तरबूज खरीदते समय एक ही साइज के दो तरबूज उठाकर देखें, जो भारी लगे समझ लें उसमें पानी और मिठास दोनों ज्यादा है.

वजन और डंठल से कैसे करें पहचान?

तरबूज खरीदते समय उसके नीचे का हिस्सा चेक करें. तरबूज के नीचे जो पीला हिस्सा होता है, वह बताता है कि जमीन पर पकते समय कैसा था. रंग जितना पीला होगा तरबूज उतना ही मीठा होगा. वहीं, अगर रंग सफेद या हल्का पीला है तो हो सकता है तरबूज अंदर से कच्चा हो.

यह भी पढ़ें

मीठा तरबूज खरीदते समय किन गलतियों से बचें

तरबूज खरीदने से पहले उसके डंठल चेक करें. अगर तरबूज का डंठल सूखा हुआ है या भूरे रंग का है, तो समझ लें बी अंदर से पका हुआ है और मीठा है. वहीं, अगर उसका रंग हरा है, तो समझ जाएं तरबूज अभी अंदर से कच्चा है.

Latest and Breaking News on NDTV

 तरबूज मीठा है या नहीं? बिना काटे ऐसे करें पहचान, दुकानदार भी नहीं बताएगा

इसे भी पढ़ें: कम मलाई से ज्यादा घी कैसे निकालें? फॉलो करें ये तरीका भर-भरकर निकलेगा घी!

Final Takeaway : बहुत ज्यादा चमकदार तरबूज अक्सर कच्चा होता है, जबकि हल्की डल स्किन ज्यादा मिठास का संकेत देती है. तो याद रखें कि मीठा तरबूज खरीदना किस्मत पर नहीं, समझदारी पर निर्भर करता है. थपथपाने की आवाज़, वजन, पीला धब्बा और डंठल जैसे छोटे संकेतों पर ध्यान देकर आप बिना काटे ही पका, मीठा और रसदार तरबूज आसानी से पहचान सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meetha Tarbuj Kaise Pata Kare, Meetha Tarbuj Ki Pahchan, Meetha Tarbuj Kaisa Hota Hai, Tarbuj Mitha Hai Kaise Pata Karehow To Find Out Sweet Watermelon, How To Pick A Sweet Watermelon At The Store
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com