Copper Water For Skin: अक्सर हम चेहरे को ग्लोइंग और चमकदार बनाए रखने के लिए हम पार्लर जाकर तरह-तरह के फेशियल, टैन हटाने के लिए डी-टैन और मुंहासों के लिए क्लीनअप करवाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इन सभी का पक्का इलाज आपके घर में ही है. जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने, अब आपको चेहरे को चमकाने के किए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे. बस तांबे का बर्तन चाहिए होगा. आइए जानते हैं क्या करना होगा?

तांबे के बर्तन के फायदे
अभी तक लोगों ने तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदों के बारे में सुना है, लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप इस बर्तन के पानी में अगर आप कुछ चीजें मिलाकर अपना चेहरा रोज धोते हैं, तो घर बैठे बिना एक रुपए खर्च किए स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं और त्वचा से जुड़ी दिक्कतों से राहत पा सकते हैं.
चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए पानी कैसे बनाएं?
तांबे का बर्तन चुनें: आप कोई भी तांबे का लोटा, जग या गिलास का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन आपको एक बात का ध्यान रखना है कि तांबा असली हो.
बर्तन को अच्छी से साफ करें: ध्यान रखें, तांबे के बर्तन को इस्तेमाल करने से पहले आपको इसे अच्छी तरह से धो लेना है. आप चाहें, तो इसे नींबू और नमक लगाकर साफ कर सकते हैं.
अब बर्तन में पानी भरें: आपको रात को सोने से पहले बर्तन में नॉर्मल पीने वाला पानी भरना है और फिर बर्तन को ढककर रख देना है ताकि पानी के अंदर धूल न जाए.
पानी को रातभर रहने दें: तांबे के बर्तन में पानी कम से कम 6 से 8 घंटे रहने दें. इस दौरान पानी में हल्का कॉपर मिल जाता है, जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है.
पानी से चेहरा धोएं: अगली सुबह उठकर उठकर इसी तांबे के पानी से चेहरा धो लें. ध्यान रखें, हर दिन रात को नया तांबे का पानी तैयार करें.

तांबे के पानी से चेहरा क्यों धोना चाहिए?
- एंटी-बैक्टीरियल होता है
- स्किन को साफ, ग्लोइंग और फ्रेश बना सकता है
- एक्ने और पिंपल्स कम करने में मदद कर सकता है
इसे भी पढ़ें: न सूखेगा, न खराब होगा, यहां जानें गर्मियों में अदरक को स्टोर करने का तरीका, महीनों तक रहेगा ताजा!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं