Tamannaah Bhatia beauty secrets : तमन्ना भाटिया अपनी एक्टिंग स्किल के साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं. उनकी ग्लोइंग और बेदाग त्वचा (bedag twacha) का सीक्रेट्स (skin care tips) हर लड़की जानना चाहती है. ऐसे में हम आपको यहां पर उनके ही सोशल मीडिया पर शेयर किया एक नुस्खा (beauty nuskha) बताने जा रहे हैं, जिसे आप मार्निंग रूटीन में शामिल कर लेंगी तो तमन्ना भाटिया की तरह ग्लोइंग स्किन (glowing skin) पा सकती हैं.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इंस्टा पर शेयर पोस्ट में तमन्ना ने बताया है कि वो अपने दिन की शुरूआत नींबू और दालचीनी (Neebu aur dalchni pani ke fayade) से तैयार पानी पीकर करती हैं. इसे बनाने के लिए, आधे नींबू का रस और चुटकी भर दालचीनी को गरम पानी में मिक्स करना है. ज्यादा लाभ के लिए, पेय को गर्म पानी में भी तैयार कर सकती हैं. इससे सामग्री अच्छी तरह से घुल जाती है. आपको बता दें कि इस रेमेडी को तमन्ना ने 2021 में अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था.
नींबू और दालचीनी पानी के फायदे - Benefits of Lemon and Cinnamon Water
नींबू विटामिन सी (vitamin c) से भरपूर होता है, जो इम्यून (immunity booster drinks) को बढ़ाता है, शरीर को डिटॉक्स करता है और त्वचा को चमकदार (shiny skin) बनाता है. यह शरीर के पीएच लेवल (ph) को संतुलित करके पाचन (digestive) में सुधार करने में मदद करते हैं.
दालचीनी एक नैचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट है. यह शरीर में हेल्दी ब्लड शुगर लेवल (blood sugar) को मेंटेन करता है. साथ ही वेट मैनेजमेंट के लिए भी अच्छा होता है.
यह चयापचय को भी बढ़ाता है और शरीर में पाए जाने वाले खराब कोलेस्ट्रॉल (bad cholesterol) को खत्म करता है. साथ ही इसके जीवाणुरोधी गुण आपकी ओरल हेल्थ (oral health) के लिए अच्छा होता है.
यह पेय सुबह आपके मल त्याग (mal tyag) को आसान करता है, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और पाचन में सुधार करता है.इतना ही नहीं हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है और लीवर के लिए एक नैचुरल क्लींजर के रूप में कार्य करता है.
इसके अलावा, यह मिश्रण फ्री रेडिकल्स से मुकाबला करके और रक्त परिसंचरण में सुधार करता है जिससे त्वचा पर नैचुरल शाइन बनी रहती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं