विज्ञापन

TV और Glass साफ करते समय कहीं आप खुद तो नहीं बिगाड़ रहे महंगा सामान? ये देसी तरीका बचा सकता है हजारों रुपये

TV Screen Cleaning Tips: सही तरीके से सफाई करने पर न सिर्फ सामान लंबे समय तक नया दिखता है बल्कि रिपेयरिंग और सर्विस का खर्च भी बच जाता है. इसलिए जान लीजिए कुछ देसी होम क्लीनिंग टेक्निक्स.

TV और Glass साफ करते समय कहीं आप खुद तो नहीं बिगाड़ रहे महंगा सामान? ये देसी तरीका बचा सकता है हजारों रुपये
छोटी-सी लापरवाही स्क्रीन को हमेशा के लिए खराब कर सकती है.

How to Clean TV Safely: आजकल हर घर में LED TV, OLED स्क्रीन, लैपटॉप, मोबाइल, ग्लास टेबल और शीशे वाली सजावटी चीजें आम हो चुकी हैं. लोग इन्हें चमकाने के लिए जल्दी-जल्दी टिश्यू पेपर, गीला कपड़ा, तेज केमिकल या सीधे पानी का इस्तेमाल कर लेते हैं. देखने में ये तरीका आसान लगता है, लेकिन यही छोटी गलती लाखों के महंगे सामान को खराब कर सकती है. खासकर LED और OLED स्क्रीन बेहद सेंसिटिव होती हैं. गलत तरीके से सफाई करने पर स्क्रीन पर दाग, हल्की लाइनें, स्क्रैच या पैनल डैमेज तक हो सकता है. कई लोग तो स्क्रीन पर सीधे क्लीनर स्प्रे कर देते हैं, जिससे अंदर नमी चली जाती है और टीवी खराब होने लगता है. अच्छी बात यह है कि घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों से सुरक्षित और सस्ती सफाई की जा सकती है. एक आसान देसी ट्रिक न सिर्फ स्क्रीन को चमका सकती है बल्कि रिपेयरिंग के हजारों रुपये भी बचा सकती है.

क्यों खराब हो जाती है स्क्रीन?

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि टीवी की स्क्रीन भी सामान्य शीशे की तरह होती है, लेकिन ऐसा नहीं है. LED और OLED स्क्रीन पर खास कोटिंग लगी होती है. अगर उस पर तेज केमिकल या खुरदुरी चीज रगड़ दी जाए तो यह परत खराब हो सकती है. यही वजह है कि कई बार स्क्रीन धुंधली दिखने लगती है या उस पर सफेद निशान पड़ जाते हैं.

ये भी पढ़ें: घर के पास गलती से भी न लगाएं ये पेड़, जड़ें हिला देंगी नींव और चटक सकती हैं दीवारें

टिश्यू पेपर भी नुकसान पहुंचा सकता है क्योंकि उसमें छोटे-छोटे रफ फाइबर होते हैं. ये धीरे-धीरे स्क्रीन पर महीन स्क्रैच बना देते हैं. इसी तरह नल का पानी भी सही नहीं माना जाता क्योंकि उसमें मिनरल्स होते हैं, जो सूखने के बाद दाग छोड़ सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

ये देसी ट्रिक स्क्रीन को बना सकती है नई जैसी

महंगे स्क्रीन क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद दो चीजें काफी हैं जैसी कि डिस्टिल्ड वॉटर, सफेद सिरका.

इन दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर एक हल्का क्लीनिंग सॉल्यूशन तैयार करें. अब एक साफ माइक्रोफाइबर कपड़ा लें. ध्यान रखें कि कपड़ा मुलायम हो और उस पर धूल या रेत न लगी हो.

अब सबसे जरूरी बात स्प्रे या सॉल्यूशन को कभी भी सीधे स्क्रीन पर न डालें. पहले इसे कपड़े पर हल्का सा लगाएं और फिर स्क्रीन को धीरे-धीरे गोल-गोल घुमाते हुए साफ करें. इस तरीके से स्क्रीन पर दाग भी नहीं पड़ते और स्क्रैच का खतरा भी कम हो जाता है. सफेद सिरका दाग हटाने में मदद करता है और डिस्टिल्ड वॉटर निशान नहीं छोड़ता.

ये भी पढ़ें: काजू-बादाम खरीदने में हो रही जेब ढीली? इन मार्केट में आधे दाम में मिलते हैं ड्राई फ्रूट्स

सफाई करते समय ये गलतियां बिल्कुल न करें | Strictly avoid making these mistakes while Cleaning

1. सीधे पानी का इस्तेमाल: बहुत ज्यादा गीला कपड़ा स्क्रीन के किनारों से अंदर नमी पहुंचा सकता है. इससे पैनल खराब होने का खतरा बढ़ जाता है.

2. तेज केमिकल वाले क्लीनर: ग्लास क्लीनर, बाथरूम क्लीनर या अल्कोहल वाले तेज स्प्रे स्क्रीन की कोटिंग खराब कर सकते हैं.

3. पेपर टॉवल या पुराना कपड़ा: कई पुराने कपड़ों में धूल या कठोर धागे होते हैं, जो स्क्रीन को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

4. ज्यादा जोर से रगड़ना: स्क्रीन को दबाकर साफ करना सबसे बड़ी गलती है. इससे पिक्सल डैमेज हो सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

सिर्फ TV ही नहीं, घर के बाकी ग्लास पर भी असरदार:

  • ग्लास टेबल
  • खिड़की के शीशे
  • लैपटॉप स्क्रीन
  • मोबाइल डिस्प्ले
  • शोपीस के ग्लास

आखिर क्यों जरूरी है सही सफाई?

आज के समय में एक अच्छी LED या OLED TV की कीमत हजारों से लाखों रुपये तक होती है. छोटी-सी लापरवाही स्क्रीन को हमेशा के लिए खराब कर सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com