Advertisement

जब सोनम कपूर ने पहने अपने होने वाले पति के कपड़े! देखें PHOTOS

इंडियन ब्रैंड्स में बहुत कम नज़र आने वाली सोनम कपूर ने अपने होने वाले पति के फैशन लेबल BHANE में खूब देखी गईं.  

Advertisement
Read Time: 3 mins
जब सोनम कपूर ने पहने आनंद आहूजा के कपड़े!
नई दिल्ली: सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 8 मई को है. मेहंदी और पार्टिज़ की तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर छा रही हैं. सोनम के लाइफ पार्टनर को जानने की एक्साइटमेंट सोनम के फैन्स के बीच फैली हुई है. इन दोनों की लव स्टोरी और शादी से पहले की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं. इसी बीच आनंद आहूजा के फैशन ब्रैंड की भी खूब चर्चा चल रही है, जिसमें सोनम कपूर कई बार बार नज़र आईं. इंडियन ब्रैंड्स में बहुत कम नज़र आने वाली सोनम ने अपने होने वाले पति के फैशन लेबल BHANE में खूब देखी गईं.  

सोनम के पति के पास है 173 करोड़ का बंगला, वो भी दिल्ली के सबसे पॉश इलाके में

आनंद आहूजा ने फैशन ब्रैंड BHANE की शुरुआत 2012 में की. यह एक कंटेम्पररी क्लोदिंग ब्रैंड है जहां लड़के और लड़कियों दोनों के कपड़े मौजूद हैं. इस ब्रैंड में सोनम कपूर भी काफी बार नज़र आ चुकी हैं. सोनम और आनंद दोनों को ही कूल कैज़ुअल अवतार काफी पसंद है. इसी वजह से सोनम कपूर का ये फेवरेट ब्रैंड है जिसके कपड़ों में वो कई बार दिखीं, एयरपोर्ट से लेकर विदेश टूर तक, सोनम को कई बार आनंद आहूजा के लेबल में देखा गया. 

सोनम कपूर और आनंद आहूजा हैं परफेक्ट कपल, मिलते हैं इतने गुण

सोनम कपूर एकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जो इंडियन ही नहीं इंटरनेशनल रैंप पर भी भारत का नाम रौशन कर चुकी हैं. राल्फ एंड रूसो (Ralph & Russo) हो या डियोर (DIOR) शायद ही ऐसा कोई इंटरनेशनल ब्रैंड हो जिसके कपड़े सोनम कपूर ने ना पहने हो. लेकिन बात जब पार्टी और शादी में पहने जाने वाले भारी-भरकम इंडियन वियर की हो तो सोनम हर बार डिज़ाइनर अनामिका खन्ना के ही आउटफिट्स में नज़र आई हैं. वहीं, अपनी मेहंदी सेरेमनी में वो डिज़ाइनर अनुराधा वाकिल (Anuradha Vakil) के शरारा में नज़र आईं. शाहिद कपूर के रिसेप्शन पर भी सोनम कपूर इसी डिज़ाइनर की बैंगनी और हरी रंग की अनारकली में दिखीं थीं. 

यहां देखिए BHANE आउटफिट्स में सोनम कपूर के कुछ खास लुक्स :-   

 



Featured Video Of The Day
Ajit Pawar के फ़ैसले पर NCP में सब ठीक? | Sunetra Pawar | Rajya Sabha | Lok Sabha Election

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: