विज्ञापन

80/80 लाने वाले बच्चे की कॉपी से सीखें कैसे लाएं फुल मार्क्स, ऐसे कराएं अपने बच्चे को एग्जाम की तैयारी

How to Score Full Marks: आइए जानते हैं कि आखिर उस बच्चे ने ऐसा क्या अलग किया, जिससे उसे वेरी गुड प्रेजेंटेशन जैसा कमेंट भी मिला और पूरे के पूरे अंक भी. आप अपने बच्चों को कैसे तैयारी करा सकते हैं ये भी जानिए.

80/80 लाने वाले बच्चे की कॉपी से सीखें कैसे लाएं फुल मार्क्स, ऐसे कराएं अपने बच्चे को एग्जाम की तैयारी
अगर सही रणनीति अपनाई जाए, तो कोई भी बच्चा पूरे अंक ला सकता है.

Exam Topper Secrets: हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा परीक्षा में पूरे अंक लाए. लेकिन, क्या सिर्फ ज्यादा पढ़ना ही 80 में 80 दिला सकता है? हाल ही में एक ऐसी आंसर शीट सामने आई, जिसमें बच्चे ने साइंस में पूरे 80 में 80 अंक हासिल किए. इंस्टाग्राम पर शेयर एक रील में बच्चे की आंसर शीट बताई गई कि किन चीजों पर फोकस कर बच्चे में 80 में से 80 नंबर पाए. खास बात यह थी कि सिर्फ ज्ञान ही नहीं, उसकी प्रेजेंटेशन और उत्तर लिखने का तरीका भी परफेक्ट था. आइए जानते हैं कि आखिर उस बच्चे ने ऐसा क्या अलग किया, जिससे उसे वेरी गुड प्रेजेंटेशन जैसा कमेंट भी मिला और पूरे अंक भी.

क्लीन और ऑर्गेनाइज - Section A से शुरुआत

सबसे पहले बच्चे ने आंसर शीट में साफ-साफ Section A लिखा.

  • छोटे प्रश्नों के उत्तर सीधे और सटीक लिखे.
  • कोई अनावश्यक बात नहीं जोड़ी.
  • परिभाषाएं किताब की भाषा में लिखीं.
  • हैंडराइटिंग साफ और एक जैसी रही.
Latest and Breaking News on NDTV

यही छोटी-छोटी बातें एग्जामिनर पर पहला अच्छा प्रभाव डालती हैं.

सेक्शन B - कीवर्ड और अंडरलाइन का कमाल

मध्यम अंकों वाले प्रश्नों में बच्चे ने:

  • जरूरी कीवर्ड को अंडरलाइन किया.
  • उत्तर पॉइंट्स में लिखा.
  • जहां संभव था, उदाहरण भी जोड़े.
  • उत्तर छोटा लेकिन साफ रखा.

जब एग्जामिनर कॉपी जांचता है तो उसे मुख्य बिंदु साफ-साफ दिखने चाहिए. यही तरीका पूरे अंक दिलाता है.

3. साइंस में डायग्राम है सबसे बड़ा हथियार

साइंस में केवल लिखना काफी नहीं होता, डायग्राम प्लस लेबलिंग बहुत जरूरी है.

इस बच्चे ने:

  • बच्चे ने डायग्राम पेंसिल से बनाए.
  • नीचे डायग्राम का नाम लिखा.
  • सभी भागों की सही लेबलिंग की
  • साफ और अनुपात (Proportion) वाले क्वेश्चन  में ड्रॉइंब बनाई.

अक्सर बच्चे डायग्राम का नाम लिखना भूल जाते हैं. यह छोटी गलती अंक कटवा सकती है.

4. न्यूमेरिकल क्वेश्चन पूरा फॉर्मेट जरूरी

  • न्यूमेरिकल प्रश्नों में बच्चे ने हर स्टेप फॉलो किया:
  • दिया गया (Given)
  • खोजने के लिए(To Find)
  • फ़ॉर्मूला (Formula)
  • सब्स्टिट्यूशन (Substitution)
  • फ़ाइनल जवाब (यूनिट के साथ) (Final Answer (with unit)

बच्चा यूनिट लिखना नहीं भूला और यही पूरी तैयारी का रिजल्ट है.

5. उत्तर बड़े, स्ट्रक्चरल प्रेजेंटेशन (Long Answers – Structured Presentation)

5 अंकों के प्रश्नों में बच्चे ने हैडिंग लिखी, पॉइंट्स अलग-अलग समझाए, जरूरी डायग्राम बनाया, कोई स्पैलिंग या कंसेप्चुअल एरर नहीं छोड़ा. उत्तर इस तरह लिखा गया कि एग्जामिनर को पढ़ने में आसानी हो और हर मुख्य पॉइंट साफ दिखाई दे.

माता-पिता कैसे कराएं बच्चों को एग्जाम की तैयारी? | How Should Parents Prepare Their Children for Exams?

  • रोज 1 उत्तर लिखकर प्रैक्टिस कराएं.
  • बच्चों को केवल पढ़ने नहीं, लिखने की आदत डालें.
  • हर हफ्ते सॉक टेस्ट लें.
  • आंसर प्रेजेंटेशन पर ध्यान दें.
  • डायग्राम बनवाने की अलग से प्रैक्टिस कराएं.
  • गलतियों को सुधारने के लिए कॉपी चेक करें.

सबसे जरूरी, बच्चे को समझाएं कि परीक्षा केवल ज्ञान की नहीं, बल्कि प्रस्तुति की परीक्षा भी है.

Latest and Breaking News on NDTV

सफलता का असली मंत्र

  • अच्छी तैयारी
  • क्लीन हैंडराइटिंग
  • सही कीवर्ड
  • परफेक्ट डायग्राम
  • शून्य वैचारिक त्रुटि (Zero Conceptual Error)

ये सभी चीजें आपको 80 में 80 लाने में मदद करेंगी. अगर सही रणनीति अपनाई जाए, तो कोई भी बच्चा पूरे अंक ला सकता है. जरूरत है सही दिशा, रेगुलर प्रैक्टिस और आत्मविश्वास की.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com