विज्ञापन

Board Exam Tips: बोर्ड एग्जाम में बच्चे के अच्छे नंबर लाने और तनाव से बचाने के लिए क्या करें माता-पिता

Board Exam Tips for Parents: बोर्ड एग्जाम सिर्फ बच्चे का ही नहीं होता बल्कि, माता-पिता के लिए भी होता है क्योंकि, इस दौरान बच्चे की सारी जिम्मेदारी और उन्हें तनाव से बचाना माता-पिता के लिए बहुत जरूरी हो जाता है.

Board Exam Tips: बोर्ड एग्जाम में बच्चे के अच्छे नंबर लाने और तनाव से बचाने के लिए क्या करें माता-पिता
Board Exam Tips for Parents: बच्चे को बोर्ड में अच्छे नंबर कैसे लाएं.

Board Exam Tips: बोर्ड एग्जाम का नाम लेते ही बच्चे और उनके माता-पिता के लिए चिंता बढ़ जाती है. क्योंकि हर युवा का सपना होता है कि वह बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक लाकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करें. पूरे साल बच्चा बोर्ड एग्जाम में अच्छे नंबर लाने के लिए मेहनत करता है. लेकिन एग्जाम की डेट आते ही वो तनाव महसूस करने लगते हैं. ऐसे में माता-पिता को अपने बच्चे का खास ख्याल रखना चाहिए. क्योंकि तनाव से न सिर्फ उनका पेपर खराब होगा, बल्कि वो बीमार भी पड़ सकते हैं. तो चलिए जानते हैं ऐसे में माता-पिता को कैसे बच्चे की मदद करनी चाहिए. 

बोर्ड एग्जाम के दौरान माता-पिता कैसे करें बच्चे की मदद-  

1. मानसिक स्वास्थ्य-

मानसिक स्वास्थ्य सबसे जरूरी है. हर माता-पिता को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बच्चा परीक्षा के दौरान मानसिक रूप से परेशान न हो.  उसका उत्साह बढ़ाने के लिए ऐसी बातें करें जो उसे निराश होने से बचा सकें. तनाव को कम कर सकें.  

Latest and Breaking News on NDTV

2. दबाव-

बच्चे को यह समझाएं कि मेहनत का परिणाम हमेशा सकारात्मक होता है. परीक्षा का परिणाम जो भी आएगा वो उसके साथ हैं. इसलिए वो इस बारे में चिंता न करें. नंबर को लेकर परेशान न हो. 

3. नींद का ध्यान-

इस दौरान माता-पिता को अपने बच्चे की सेहत का भी खास ख्याल रखना है. आपको ये देखना है कि बच्चा अपनी पूरी नींद लें. क्योंकि नींद की कमी से बच्चा बीमार पड़ सकता है.

4. खान-पान-

परीक्षा के दौरान माता-पिता को बच्चे के खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए. इस दौरान पोषण से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करें. क्योंकि खान-पान में लापरवाही भी उसे बीमार और कमजोर बना सकती है.

5. पढ़ाई में मदद-

आप अपने बच्चे की पढ़ाई में भी मदद कर सकते हैं. उनसे पूछें कि उन्हें क्या समझ नहीं आ रहा है, जिसमें उनकी मदद आप कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-  बिना जिम जाए वजन कैसे कम करें? जानें क्या है 1:5:1 रूल, मोटापा कम करने में कैसे करता है मदद

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Board Exam, How To Handle Exam Stress Of Your Childs Without Panic, Parenting Tips, Board Exam Tips For Parents, Guide For Parents To Sail Through Exam Season Stress, Parental Pressure During Exams, How To Reduce Exam Stress At Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com